जुलाई के महीने में इन खूबसूरत जगहों को घुमने का ज़रूर बनाए प्लान

ट्रेवलजुलाई के महीने में इन खूबसूरत जगहों को घुमने का ज़रूर बनाए...

Date:

जुलाई साल का एक ऐसा महीना है, जब मानसून भारत के लगभग सभी हिस्सों तक पहुँच जाता है। मानसून के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा है। मानसून में कई लोग पहाड़ों की ओर चले जाते हैं तो कई लोग रेगिस्तान की ओर घूमने निकल जाते हैं। घुमक्कड़ रिमझिम बारिश और सुहावने मौसम में घूमने का मौका कभी नहीं चूकते । कभी बारिश के दौरान लॉन्ग ड्राइव पर जाने का तो कभी झील के किनारे घूमने का अलग ही मजा होता है।

ऐसे में अगर आप भी जुलाई के महीने में भारत की किसी खूबसूरत जगह पर घूमना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपनों के साथ कुछ खूबसूरत पल बिता सकते है

उदयपुर

वैसे तो राजस्थान को देश का सबसे गर्म राज्य माना जाता है, लेकिन जब जुलाई के महीने में बारिश होती है तो इस राज्य की सुंदरता अपने चरम पर होती है। मानसून में घूमने के लिए उदयपुर बेहद खूबसूरत और मनमोहक शहर माना जाता है। झीलों की नगरी के नाम से मशहूर यह शहर मानसून के समय एक हजार से भी ज्यादा अद्भुत नजारे पेश करता है। मानसून के दौरान आपको यहाँ हजारों पर्यटक झील के किनारे मौज-मस्ती करते दिख जाएंगे। उदयपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से कुछ हैं फतेह सागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस और सिटी पैलेस।

मसूरी

अगर आप मानसून में उत्तराखंड के कुछ बेहतरीन और खूबसूरत हिल स्टेशनों को देखना चाहते हैं तो आपको मसूरी की खूबसूरत वादियों में पहुंचना चाहिए। मानसून के दौरान मसूरी की सुंदरता मनमोहक होती है। सड़क से लेकर पहाड़ों तक और पहाड़ों से लेकर झीलों के किनारों तक सिर्फ और सिर्फ बादल ही बादल नजर आ रहे होते हैं. कभी-कभी तो पूरा शहर बादलों से ढक सा जाता है। मसूरी में गन हिल, लाल टिब्बा, केम्प्टी फॉल्स और नाग टिब्बा जैसी बेहतरीन जगहों को देखा जा सकता है।

गंगटोक

अगर आप जुलाई के महीने में नॉर्थ ईस्ट की किसी खूबसूरत जगह पर घूमना चाहते हैं तो आपको गंगटोक की खूबसूरत वादियों में पहुंचना चाहिए। मानसून में इस शहर की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।मानसून के दौरान, जब गंगटोक शहर बादलों से ढका होता है, तो यह दृश्य देखने लायक होता है। यहां जुलाई के महीने में भी ठंडी हवाएं चलती हैं। वैसे तो नॉर्थ ईस्ट चेरापूंजी में सबसे ज्यादा बारिश होती है, लेकिन भारी बारिश में यहां जाना सही नहीं माना जाता है। गंगटोक में आप नाथुला दर्रा, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, हॉट स्प्रिंग्स और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों का लुफ्त उठा सकते हैं।

कूर्ग

जुलाई की बारिश में जब दक्षिण भारत की कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने की बात आती है तो कूर्ग का नाम सबसे पहले जरूर लिया जाता है। यह एक आकर्षक हिल स्टेशन है जो दक्षिण भारत में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है। प्राकृतिक सुंदरता, सुरम्य वातावरण, हरी-भरी पहाड़ियों से भरपूर कूर्ग परिवार, पार्टनर और दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। समुद्र तट पर मौजूद होने के कारण मानसून के दौरान इस जगह की जो सुंदरता होती है वो देखने लायक होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related