खाना पचने में लगता है समय तो ये उपाय करेंगे आपकी मदद

लाइफस्टाइलखाना पचने में लगता है समय तो ये उपाय करेंगे आपकी मदद

Date:

जब पेट के स्वास्थ्य की बात आती है, तो अपच सबसे बड़ी समस्याओं में से एक मानी जाती है जो कई लोगों को परेशान करती है। जाहिर है अगर आपका पाचन ठीक से काम नहीं कर रहा है तो खाना ठीक से पच नहीं पाएगा। अगर ऐसा होता है तो आपको कब्ज, पेट फूलना यानी ब्लोटिंग, एसिडिटी, गैस बनना, जी मिचलाना, उल्टी, पेट दर्द और बाद में बवासीर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


पेट में भोजन को पचाने के लिए गैस्ट्रिक एसिड की आवश्यकता होती है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में एसिड गैस्ट्रिक जूस भी कहा जाता है। यह भोजन को तोड़ने में मदद करता है और प्रोटीन के पाचन के लिए पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है। पेट में गैस्ट्रिक एसिड की सामान्य सीमा 1.5 से 3.5 के बीच होती है। इससे कम कुछ भी हाइपोक्लोरहाइड्रिया कहलाता है और आप अपच और उससे जुड़े लक्षणों से पीड़ित हो सकते हैं। तो हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आये है जिनका इस्तेमाल करके आप गैस्ट्रिक जूस को बढ़ा सकते है तो चलिए जानते है –

नींबू का रस काम करेगा

अगर आपको लगभग हमेशा अपच की समस्या रहती ही है तो आपको अपनी डाइट में नींबू को इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए. आप चाहे तो नींबू का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं. इसके अलावा आपको अदरक और सिंहपर्णी जड़ का भी सेवन करना चाहिये। इनसे आपको काफी फायदा मिलेगा ।

सेब का सिरका

अपच से जुड़ी समस्याओं के लिए सेब का सिरका एक बेहतरीन उपाय है। अगर आप पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना खाने के साथ 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहिए।

कैल्शियम का सेवन

कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पेट के एसिड को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने आहार में दही, सैल्मन, पालक, चिया सीड्स आदि खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

चीनी का कम सेवन करें

चीनी के अधिक सेवन से अपच की समस्या हो सकती है. चीनी का सेवन पेट में एसिड की कमी का एक प्रमुख कारण है। इसका सेवन सीमित करें और हमेशा अपना भोजन अच्छी तरह चबाकर खाएं।

तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें

तनाव अपच का एक प्रमुख कारण है और यह गैस्ट्रिक एसिड स्राव को रोकने का भी काम करता है। इसलिए तनाव से बचने की कोशिश करें और रोजाना पर्याप्त नींद लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related