ईद के लंबे वीकेंड पर आप फैमिली संग इन जगहों का उठा सकते है लुफ्त

ट्रेवलईद के लंबे वीकेंड पर आप फैमिली संग इन जगहों का उठा...

Date:

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें परिवार के साथ बाहर जाने का बहुत कम समय मिल पाता है। उनके साथ कुछ समय बिताएं, ताकि हर कोई बेहतर महसूस कर सके। इस हफ्ते आपको ये मौका मिल रहा है. जिसमें ईद के चलते लंबा वीकेंड मिलेगा। इसमें आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे. जहां जाना आसान है और वहां आपको घूमने के लिए भी आपको बहुत सारी जगह मिलेंगी। इसी बहाने आप अपने परिवार के साथ समय भी बिता पाएंगे और साथ में आपका परिवार भी खुश हो जायेगा . तो चलिए जानते है कौन सी है वो जगह जहा आप जा सकते है-

दिल्ली

अकसर लोग हिल स्टेशनों पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आपका ज्यादा दूर जाने का मन नहीं है तो आप दिल्ली घूमने आ सकते हैं। यहां आपको संग्रहालय, ऐतिहासिक स्थल आदि कई जगहें मिलेंगी, जैसे- हुमायूं का मकबरा, लाल किला, इंडिया गेट, गुड़िया संग्रहालय, विज्ञान संग्रहालय। इसके अलावा यहां कई मंदिर भी मौजूद हैं। जिसका आनंद आप अपने परिवार के साथ भी ले सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन और हवाई यात्रा की सहायता ले सकते है ।

हिमाचल

गर्मी का मौसम है, ऐसे में हर परिवार बाहर जाने का प्लान बनाता रहता है ताकि कुछ दिनों के लिए ही सही उन्हें बाहर ठंडे इलाके में जाने का मौका मिल सके. इस बार ये मौका आया है. ईद पर लॉन्ग वीकेंड ट्रिप हो रही है. ऐसे में हिमाचल सबसे अच्छा है, यहां आपको आसपास बहुत कुछ देखने को मिलेगा। जैसे- सोलंग वैली, मनाली मॉल रोड, धर्मशाला, लाहौल-स्पीति वैली और भी कई जगहें जहां आप अपने परिवार को ले जा सकते हैं। यहाँ आपको अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी से सुकून भी मिलेगा और आपके शरीर को साफ़ हवा भी मिलेगी ।

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आपको घूमने के लिए कई अच्छी जगहें मिल जाएंगी। उदाहरण के तौर पर आप इमामबाड़ा, मनकामेश्वर मंदिर डालीगंज, हनुमान सेतु मंदिर, जामा मस्जिद और रामकृष्ण मठ जाने का प्लान बना सकते हैं। आपका परिवार भी यहां खूब एन्जॉय करेगा. इसके अलावा आप यहां का पारंपरिक खाना भी चख सकते हैं. जिसके बिना आपकी यात्रा अधूरी रहेगी. यहां पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन और हवाई यात्रा कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...