NIA Action: कश्मीर में आज एनआईए ने छापेमारी की है। एनआईए की काश्मीर में छापेमारी कुलगाम, बांदीपोरा, शोपियां और पुलवामा में हुई है। एनआईए ने कश्मीर के इन चार जिलों में छह जगहों पर छापेमारी की है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने आज सोमवार सुबह घाटी में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में जांच के सिलसिले में एनआईए ने छापेमारी की है। आज सुबह एजेंसी टीमें सुरक्षाबलों के साथ कुलगाम, पुलवामा, बांदीपोरा और शोपियां पहुंचीं। प्रदेश के इन चार जिलों में छह जगहों पर एनआईए की जांच जारी है।
इससे पहले बीते मंगलवार को श्रीनगर में देश विरोधी अलगाववादी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ;एसआईएद्ध ने घाटी के चार जिलों में छह स्थानों पर छापे मारे थे। जिन लोगों व संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की उन पर विदेशी सहयोगियों के साथ घाटी में आतंकवाद तथा अलगाववाद के लिए काम करने का शक है।
एसआईए के अधिकारी के मुताबिक एजेंसी ने अनंतनाग, कुपवाड़ा, पुलवामा और श्रीनगर में छह जगहों पर तलाशी ली थी। जांच एजेंसी एनआईए ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कथित रूप से विदेशी सहयोग करने के संबंध में मामला दर्ज किया था।
इन सभी चिह्नित संस्थाओं पर आतंकवाद और उसका समर्थन करने का आरोप है। हाल के दिनों में एसआईएए एनआईए और एसआईयू ने घाटी में अलगाववादी और आतंकी गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा कसा है।
NIA Action: कश्मीर में NIA की छापेमारी, आतंकी से जुड़े मामलों में चार जिलों में बड़ी कार्रवाई
Date:

