अनंतनाग में दो आतंकी ढेर

फीचर्डअनंतनाग में दो आतंकी ढेर

Date:


अनंतनाग में दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली; जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के कवारीगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला बोला था जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में शनिवार को आतंकियों को मार गिराया.

सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि एक गांव में आतंकियों को देखा गया है. जब जम्मू कश्मीर की पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने गांव में दस्तक दी, तभी आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. गातार चली गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ट्रैक करते हुए मार गिराया.

अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान सामने नहीं आई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों की शिनाख्त करने में जुटी है. पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग भी मारे गए आतंकियों की डिटेल खंगाल रही है.

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए आस पास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है, जिससे आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके. साथ ही मुठभेड़ स्थल वाले इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है, जिससे किसी भी तरह की अशांति क्षेत्र में न पैदा होने पाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related