Akhilesh Yadav Tweet: अखिलेश का भाजपा पर तंज,जन्माष्टमी से एक महीने पहले दूध,दही पर जीएसटी लगा कृष्ण भक्तों को चोट

पॉलिटिक्सAkhilesh Yadav Tweet: अखिलेश का भाजपा पर तंज,जन्माष्टमी से एक महीने पहले...

Date:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को एक ट्वीट कर भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कहा है कि भाजपा सरकार ने जन्माष्टमी से एक माह पहले दूध, दही और छाछ पर जीएसटी लगाकर कृष्ण भक्तों को करारी चोट दी है। अखिलेश यादव ने तंज कसा कि क्या अब इनसे जुड़े लोकोक्तियों और मुहावरों पर जीएसटी लगाई जाएगी। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले भाजपा की केंद्र सरकार ने दूध, दही, छाछ पर जीएसटी लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है। उससे सभी आहत हैं। भाजपा सरकार की इस चोट से आहत होकर हर कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी…, दूध का दूध…,दूधो नहाओ…,दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी जीएसटी देनी होगी?

Read also: Uttarakhand News: उत्तराखंड में फैली आदमखोर बाघों की दहशत,अब तक जा चुकी 11 जानें

बता दें कि केंद्र सरकार ने गत 18 जुलाई से आटा,चावल, सूजी, मैदा, दही, दूध, लस्सी, छाछ और रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली डिब्बाबंद चीजों पर जीएसटी लगा दी है। इससे लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। ब्रांडेड और पैक्ड आइटम पर जीएसटी लगने से अब लोगों का रूझान खुले सामान को खरीदने की ओर अधिक हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related