लाल किले से लिए गए संकल्प पूरे भी होने चाहिए: अखिलेश यादव

पॉलिटिक्सलाल किले से लिए गए संकल्प पूरे भी होने चाहिए: अखिलेश यादव

Date:

देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगाठ के मौके पर प्रधानमंत्री ने आज पांच प्रण लिए. प्रधानमंत्री के इन संकल्पों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लाल किले से लिए गए संकल्प पूरे भी होने चाहिए. सपा प्रमुख स्वतंत्रता दिवस पर जनेश्वर मिश्र पार्क में ध्वजारोहण के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए न जाने कितने लोगों ने अपनी जान तक निछावर कर दी. आज हम आजादी की 75वीं सालगिरह की खुशियां मना रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन से जोड़ने का काम किया. अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा. आज हम आजादी की खुशियां मना रहे हैं, आजादी के संकल्पों को याद दिला रहे हैं. सपा मुखिया ने कहा, देश के सामने चुनौतियां भी हैं, चिंताएं भी, महंगाई चरम सीमा पर है. स्वास्थ्य को लेकर हमारा देश बहुत पीछे है.

Read also: पीएम मोदी की परिवारवाद की बात पर राहुल ने कहा “नो कमेंट”

पूर्व सीएम नें कहा कि डिजिटल दौर में हमारा लोकतंत्र कितना सुरक्षित है. हमारा प्रयास रहे कि हमारा देश दुनिया में आगे बढ़ता हुआ नजर आए. देश में जाति का भेदभाव दूर हो. अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा राष्ट्रीय त्योहारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. अखिलेश ने कहा कि लाल किले से जो संकल्प लिए जाए वह पूरे भी होने चाहिए. अखिलेश नेकहा, प्रधानमंत्री नारी सम्मान की बात करते हैं. नोएडा में एक महिला को कितना अपमानित किया गया उसके साथ किस तरह भाषा का इस्तेमाल हुआ, उन्होंने कहा सब को यह पता था कि वह व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी जी से जुड़ा था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...