पीएम मोदी की परिवारवाद की बात पर राहुल ने कहा “नो कमेंट”

पॉलिटिक्सपीएम मोदी की परिवारवाद की बात पर राहुल ने कहा "नो कमेंट"

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले से देश के नाम सम्बोधन में तमाम बातों के अलावा परिवारवाद की बात भी कही. प्रधानमंत्री ने परिवारवाद के खिलाफ जागरूकता की बात कही, हालाँकि प्रधानमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन पत्रकारों प्रधानमंत्री की इस बात को लेकर जब कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से सवाल पूछा तो उन्होंने “नो कमेंट” कहकर पल्ला झाड़ लिया वहीँ कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री दरअसल भाजपा की आंतरिक समस्या की बात कर रहे थे. 

बता दें कि प्रधानमंत्री ने अपने आज के सम्बोधन में कहा था कि देश में “भ्रष्टाचार और परिवारवाद” दो बहुत बड़ी समस्याएं हैं और नागरिकों में इनके प्रति जागरूकता फैलाना बहुत ज़रूरी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे परिवारवाद की बात पर लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि परिवारवाद की यह बीमारी दुर्भाग्य से राजनीति से होती हुई हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में पोषित हो गयी है जो देश को खोखला कर रही है. 

Read also: Ambani Family Death Threats: अंबानी परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, एक व्यक्ति हिरासत में

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से जब प्रधानमंत्री की इस बात पर प्रतिक्रिया पूछी गयी तो उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं इन चीजों पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। वहीँ कांग्रेस पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे मौके पर इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता वहीँ दावा किया कि प्रधानमंत्री अपनी सरकार के मंत्रियों और उनके पुत्र-पुत्रियों की बात कर रहे थे. कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के भाषण को निराशाजनक बताते हुए कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि वह अपने आठ साल के कार्यकर का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...