लाइफस्टाइल डेस्क। Ros Omelette Recipe – सुबह नाश्ते में लोग ऑमलेट खाना काफी पसंद करते है। कभी आमलेट नॉर्मल बनाकर मजा लेते है तो कभी ब्रेड ऑमलेट का मजा लेते है। लेकिन क्या कभी अपने गोवा स्टाइल रोस ऑमलेट घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आज ही इसे ट्राई करें। ये गोवा में काफी फेमस है।
रोस ऑमलेट सामग्री
5 अंडे, 3 चम्मच तेल, कटी हुई 1 प्याज, 8 लहसुन की कलियां, कटी हुई 1/2 इंच अदरक, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 चम्मच साबुत धनिया, 3 लौंग, 1/2 इंच दालचीनी, 1/2 कप नारियल, 3 लाल सूखी मिर्च, कटा हुआ 1 टमाटर, स्वादानुसार नमक और हरा धनिया।
रोस ऑमलेट रेसिपी (Ros Omelette Recipe)
पहले पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें, उसमे प्याज, लहसुन की कलियां, और अदरक डालकर भून ले। जब प्याज हल्की ब्राउन हो तब जीरा, लाल सूखी मिर्च, साबुत धनिया, लौंग और दालचीनी डालकर मिलाएं।
अब टमाटर डाल दें और ऊपर से 1 चम्मच तेल डालकर इसे पका ले। इसे आपको तब तक पकाना है जब तक की तेल ऊपर न आ जाए। फिर 3 कप पानी डालकर इसे 5 मिनट पका ले।
इसके बाद, अंडे को कटोरी में तोड़े उसमे नमक,और हरा धनिया, डालकर मिक्स कर लें। फिर नॉन स्टिक पैन में बचा हुआ तेल गर्म कर अंडे के मिश्रण का एक भाग डालें और पका लें। पक जाए तब प्लेट में उतार लें और आधा काट लें।
बस अब थोड़ी सी ग्रेवी बाउल में डालें और ऊपर ऑमलेट रखें, फिर ऑमलेट के ऊपर दोबारा ग्रेवी और हरा धनिया डालकर परोसे।
(Image/Freepik)

