UP Board Result: 59 साल की उम्र में SP के पूर्व मंत्री प्रभुदायल वाल्मीकि ने पास की 12 वीं की परीक्षा

उत्तर प्रदेशUP Board Result: 59 साल की उम्र में SP के पूर्व मंत्री...

Date:

मेरठ। मेरठ से पूर्व विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे प्रभु दयाल वाल्मीकि ने 59 साल की उम्र में 12वीं पास की है। 59 साल की उम्र में यूपी बोर्ड की 12 वीं परीक्षा पास करने वाले वाले हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और सपा सरकार के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि परीक्षा पास करने के बाद काफी खुश हैं।

पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि का कहना है कि मन में दृढ़ इच्छा हो तो उसे शिक्षा को किसी भी आयु में हासिल किया जा सकता है। प्रभुदयाल वाल्मीकि समाजवादी पार्टी के हस्तिनापुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वो एक बार सपा सरकार में राज्यमंत्री भी रहे हैं।

कम शिक्षा प्राप्त होने के कारण उन्होंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। इस बाद उन्होंने बढ़ती उम्र को दरकिनार करते हुए इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने का दृढ़ संकल्प लिया और 59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट का फार्म भरा। जिसके बाद मंगलवार को जारी हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में सपा नेता प्रभु दयाल वाल्मीकि ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को पास कर नई उपलब्धि हासिल कर ली।

59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने का विषय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने अपनी सफलता के बारे में कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। मन में दृढ़ इच्छा हो तो कोई भी मंजिल आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related