UP Board की टॉप टेन की सूची में मेरठ के तीन छात्र, किसान के बेटे और बेटी ने किया कमाल

उत्तर प्रदेशUP Board की टॉप टेन की सूची में मेरठ के तीन छात्र,...

Date:

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का परिणाम आज दिन में 1.30 पर जारी कर दिया गया। इस बार इंटर परीक्षा में यूपी के टॉप टेन की सूची में मेरठ के तीन छात्रों ने स्थान पाया है। इनमें तीनों ही छात्र ग्रामीण परिवेश से हैं और मजे की बात ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में ही शिक्षा पाकर ये मुकाम हासिल किया है। शुभ ने 12वीं कक्षा में पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप किया है तो वहीं मेरठ के तीन छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है।

टॉप टेन सूची में मेरठ के तीन छात्र

बता दें कि मेरठ के तीन छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। इनमें केआर जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा को यूपी में सातवां स्थान मिला है। जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के इंटरमीडिएट के छात्र राजीव को आठवां स्थान और मेरठ मवाना के रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा को नौंवा स्थान मिला है। यानी सातवें, आठवें और नौवे नंबर पर मेरठ के छात्र-छात्राएं शामिल हैंं।

अनुभव शर्मा ने नियमित पढ़ाई से पाई सफलता

सरधना में सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव निवासी अनुभव शर्मा ने जिले में पहला और उत्तर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। अनुभव शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा ने कृपा राम जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए 96.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। अनुभव शर्मा ने बताया कि उसका सपना एनडीए में अधिकारी बनना है। इंटर की पढ़ाई के साथ ही उसने एनडीए की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी। बोर्ड परीक्षा की वजह से आगे की तैयारी नहीं कर पाया।

अलीशा के पिता किसान करते हैं खेती

मवाना स्थित रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा ने प्रदेश में नौंवा स्थान हासिल किया है। मोहल्ला मुन्ना लाल निवासी अलीशा पुत्री मोहम्मद सगीर ने कहा कि सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की है। अलीशा के पिता खेती करते हैं और माता गृहणी हैं। बताया गया कि अलीशा के दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बड़े भाई हैं, जो खेती करते हैं। इनके अलावा दोनों बहनों की शादी हो चुकी हैं।
उनका लक्ष्य चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना है।

हर सब्जेक्ट पर बनाई पकड़ की सेल्फ स्टडी

निरंतर पढ़ाई, सेल्फ स्टडी और यूट्यूब पर टॉपिक संबंधी वीडियो देखकर प्रत्येक सब्जेक्ट पर पकड़ बनाई। ज्यादा से ज्यादा खुद के बनाये नोट्स का रिवीजन करके 12वीं कक्षा में यह मुकाम हासिल किया है। यह कहना है मेरठ जिले के बारहवीं कक्षा के टॉपर राजीव का।
राजीव के मुताबिक, वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा की तैयारी करेंगे। उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है। राजीव बताते हैं कि उनकी पढ़ाई में जनता इंटर कॉलेज बना के सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्य का पूरा सहयोग रहा है। पढ़ाई में समस्या होने पर उन्होंने शिक्षकों से भी मदद ली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...