Mamata-Nitish Meeting: ममता बोलीं- हम साथ हैं, भाजपा जीरो बनेगी; नीतीश बोले- अलर्ट रहें

नेशनलMamata-Nitish Meeting: ममता बोलीं- हम साथ हैं, भाजपा जीरो बनेगी; नीतीश बोले-...

Date:

कोलकाता। यूपी में भले ही निकाय चुनाव की सरगर्मी हो। लेकिन देश में भाजपा को 2024 में जीरो पर लाने के लिए विपक्ष की एकता मजबूत करने की कोशिश चल रही है।

कोलकाता में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हुई। जिसमें दोनों नेताओं ने एक सुर में भाजपा के खिलाफ 2024 में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की बात कही। ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोगों का मिशन क्लियर है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश में विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है।

तेजस्वी यादव भी रहे साथ

विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए बिहार के नीतीश कुमार सोमवार दोपहर कोलकाता पहुंचे। दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर उनके मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक स्वर में भाजपा के खिलाफ 2024 में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की बात कही। ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोगों का मिशन क्लियर है। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि देश में विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। ममता बनर्जी से बातचीत के सवाल पर CM नीतीश ने कहा कि बहुत पॉजिटिव बात हुई है।

जेपी मूवमेंट की शुरुआत बिहार से थी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि नीतीश और तेजस्वी अपने मंत्रियों के साथ आए। ममता बनर्जी ने कहा कि हम लोगों ने नीतीश जी से रिक्वेस्ट किया है कि जिस तरह से जेपी मूवमेंट की शुरुआत बिहार से हुई थी। अगर हम लोग बिहार में सभी पार्टी मिलकर मीटिंग करें। कहां जाना है? क्या करना है? क्या मेनिफेस्टो बनाना है? यह सब बाद में तय करेंगे। लेकिन पहले एक मैसेज देना है कि हमलोग सब एक साथ हैं। मेरा इसमें कोई एतराज नहीं है।

बड़े हीरो बन गए लेकिन कुछ नहीं कर पाए

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि बीजेपी जीरो बन जाए। बहुत बड़े हीरो बन गए लेकिन कुछ नहीं कर पाए। मीडिया के सपोर्ट में और नैरेटिव बनाकर। यह लोग केवल झूठ बोलते हैं। फेक वीडियो बनाते हैं और गुंडागर्दी करते हैं ऐसा नहीं चल सकता। इसीलिए नीतीश जी सब लोगों से बात करेंगे, मैं भी बात कर रही हूं। हम लोग एक साथ मिलकर कर चलेंगे। इसमें कोई पर्सनल ईगो की बात नहीं है। हम लोग एक साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। यही मैसेज है। हमलोगों का मिशन क्लियर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...