Goa Congress Crisis: भगवान की अनुमति लेकर भाजपा में गए हैं गोवा के कांग्रेसी विधायक

पॉलिटिक्सGoa Congress Crisis: भगवान की अनुमति लेकर भाजपा में गए हैं गोवा...

Date:

बस इसी बात की कमी रह गयी थी, अब दलबदलुओं ने पाला बदलने से पहले भगवान् से इजाज़त लेना भी शुरू कर दिया है और भगवान ने भी उनका ऐसा करने के लिए आशीर्वाद देना शुरू कर दिया है. दरअसल यह बात गोवा में आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए आठ विधायकों के लीडर दिगंबर कामत ने कही।  अब जबकि भगवन ने इजाज़त दी है तो कोई ऊँगली भी नहीं उठा सकता।

बता दें कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने आज कहा कि उन्होंने और उनके साथ कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले बाकी विधायकों ने भाजपा में शामिल होने से पहले भगवान से पूछा था और भगवान् ने अनुमति दे दी. ये वही दिगंबर कामत हैं जिन्होंने चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ने की शपथ ली थी. कामत ने कहा कि हाँ मैंने कांग्रेस कभी न छोड़ने की शपथ ली थी लेकिन मैं फिर उनके पास गया और पूछा कि हमें क्या करना चाहिए, भगवान् ने कहा  जो तुम्हारे लिए सबसे अच्छा हो वही करो. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान में विश्वास रखता हूँ, भगवान् ने मुझसे जो कहा मैंने उसका पालन किया। 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने सात अन्य विधायकों के साथ आज भगवान् के कहने पर भाजपा ज्वाइन कर ली. गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं जो इस दलबदल के बाद तीन पर सिमट गयी है. बता दें कि 2019 में कांग्रेस के लगभग सभी विधायक भाजपा में चले गए थे , कांग्रेस के पास सिर्फ विधायक बचा था. बहरहाल कामत ने दलबदल के खेल में भगवान् को भी घसीटकर एक नया खेल शुरू कर दिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related