Mafia Atiq Ahmed: माफिया अतीक की 16 करोड रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क, लखनऊ का आलीशान मकान सहित प्रयागराज की कोठी जब्त

उत्तर प्रदेशMafia Atiq Ahmed: माफिया अतीक की 16 करोड रुपये से अधिक की संपत्ति...

Date:

लखनऊ। कुख्यात माफिया अतीक अहमद पर एक बार फिर से योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत माफिया अतीक अहमद की संपत्ति पर प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रयागराज पुलिस ने आज बुधवार को माफिया अतीक अहमद की पत्नी के नाम पर लखनऊ  मड़ियांव में बने आलीशान मकान को गैंगस्टर्स की धाराओं में कुर्क करने की कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस ने प्रयागराज में धूमनगंज के कसारी मसारी में दो संपति को कुर्क किया है। यह कोठी लगभग एक बीघे में बनी हुई थी। माफिया के तीनों संपत्ति की अनुमानित कीमत 16 करोड़ से अधिक बताई गई है। 

जानकारी के मुताबिक योगी सरकार के इस बार के कार्यकाल में अतीक एंड कंपनी की एक हजार करोड़ से ऊपर की संपति को या तो कुर्क किया गया या फिर उस पर अब तक बुलडोजर चलाया जा चुका है। इनमें से अधिकांश कार्रवाई प्रयागराज और कौशाम्बी में हुई हैं। लेकिन आज बुधवार को अतीक के लखनऊ के बंगले को कुर्क करके योगी सरकार ने साफ चेतावनी दे दी कि संपत्ति भले ही किसी और के नाम पर खरीद ली जाए। लेकिन जांच के बाद सभी पर कार्रवाई निश्चित ही होगी। माफिया अतीक अहमद के लखनऊ के बंगले को कुर्क करने के लिए एसपी क्राइम, सीओ और सम्बंधित थाने के एसओ के अलावा काफी फोर्स लगाई गई थी। योगी सरकार की इस कार्रवाई से माफिया की कमर टूट गई है। योगी सरकार के प्रदेश में आने से पहले अतीक अहमद पूर्वी उप्र में बड़ा नाम हुआ करता था। लेकिन जब 2017 में योगी सरकार प्रदेश की सत्ता में आई उसके बाद से माफिया अतीक अहमद के बुरे दिन शुरू हुए। उसके बाद से अब तक अतीक अहमद की करीब 1200 करोड रुपये की संपत्ति को या तो सरकार ने कुर्क किया है या फिर उस पर बुलडोजर चलवाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...