खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ कनेक्शन आया सामने, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा

पंजाबखालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ कनेक्शन आया सामने, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा

Date:

मेरठ। पुलिस और खुफिया एजेंसियों से बचता फिर रहा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल को बेगमपुल में देखा गया है। जो कि आटो में बैठकर मोदीपुरम तक गया है। पंजाब पुलिस को यह भनक लगते ही उसने मेरठ में डेरा डाल दिया है। पंजाब पुलिस आटो चालकों से पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में मेरठ पुलिस की भी मदद ली है।
पंजाब पुलिस कस्टडी से फरार खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ से कनेक्शन जुड़ा है। बताया जाता है कि अमृतपाल को बेगमपुल पर टेंपो से जाते देखा है। बताया जाता है कि जानकारी लगने पर पंजाब पुलिस मेरठ आई और टेंपो चालक पल्लवपुरम डबल स्टोरी निवासी अजय से पूछताछ की।

पंजाब पुलिस को पता जानकारी मिली थी कि अमृतपाल मेरठ से मोदीपुरम जाने वाले टेंपो में बैठा था। टेंपो चालक का कहना है कि जांच करने आई पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का फोटो दिखाकर पूछताछ की थी। यह भी कहा कि एक सप्ताह पहले उसके टेंपो में अमृतपाल बैठकर गया था। पंजाब पुलिस ने पूछा कि वह बेगमपुल से मोदीपुरम के बीच कहां उतरा। पंजाब पुलिस को टेंपो चालक कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है।

टेंपो चालक का कहना है कि वह पांच दिन पहले वह परिवार के साथ टेंपो से गंगा स्नान के लिए गया था। वापस लौटते समय टेंपो का एक्सीडेंट हो गया। उसके अगले दिन उसके मोबाइल पर पंजाब पुलिस का फोन आया था। पंजाब पुलिस ने उसे बेगमपुल बुलाया था। लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसके बाद पंजाब पुलिस उसके घर पहुंची जहां पर पंजाब से भागे खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बारे में पूछते रहे।

टेंपो चालक अजय का कहना है कि उसको इस बारे में कुछ पता नहीं है। टैंपो में बैठने वाली सवारी की सूरत याद नहीं रहती है। बताया जाता है कि पंजाब पुलिस अभी मेरठ में ही डेरा डाले हुए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...