सावन का दूसरा सोमवार: सेंसर मशीन से शिवलिंग पर जलाभिषेक

मेरठ रीजनसावन का दूसरा सोमवार: सेंसर मशीन से शिवलिंग पर जलाभिषेक

Date:


सावन का दूसरा सोमवार: सेंसर मशीन से शिवलिंग पर जलाभिषेक

70 फीट ऊंचे शिवलिंग को कोरोना से बचाने के लिए लगाई गई जलाभिषेक सेंसर मशीन

बुलंदशहर। कोरोना वायरस को लेकर आम से लेकर खास वर्ग तक सभी लोग एहतियात और सतर्कता बरते हुए हैं। ऐसी की सतर्कता बुलंदशहर स्थित द्वादसमहालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ में पूजा अर्चना के दौरान बरती जा रही है। ताकि लोगों के साथ मंदिर को कोरोना वायरस की जद से बचाया जा सके। बुलंदशहर के गंगेरुवा स्थित सिद्ध महापीठ में 70 फीट ऊंचे शिव लिंग को कोरोना से बचाने के लिए सेंसर वाली मशीन लगाई गई है। सेंसर वाली मशीन के सामने जैसे ही श्रद्धालु हाथ बढ़ाते हैं तो शिवलिंग पर मशीन की मदद से जलाभिषेक शुरू हो जाता है। पूजा अर्चना की यह सारी कवायद कोरोना से निपटने के लिए शुरू की गई है, ताकि श्रद्धालु और सिद्धपीठ परिसर को कोरोना से मुक्त रखा जा सके।

वहीं, जलाभिषेक की आधुनिक पद्धति को देख न सिर्फ श्रदालु अचरज में हैं, बल्कि सिद्धपीठ का प्रबंधन भी प्रशंसा का पात्र है। मनजीत धर्मध्वज, आचार्य, द्वादसमहालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ का कहना है कि सिद्ध महापीठ में कोरोना वायरस से बचने के लिए सेंसर मशीन लगाई गई है। मशीन के सेंसर के पास जैसे ही श्रद्धालु हाथ आगे बढ़ाते हैं शिव लिंग के ऊपर लगाया गया फुहारा चलने लगता है। यह कवायद एहतियाती तौर पर शुरू की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...