परिणाम की खुशी में झूम उठे छात्र और छात्राऐं

मेरठ रीजनपरिणाम की खुशी में झूम उठे छात्र और छात्राऐं

Date:


परिणाम की खुशी में झूम उठे छात्र और छात्राऐं

सेल्फी के साथ साझा की अपनी खुशियां

वासू कौशिक ने किया सेंट जोंस स्कूल टॉप

मेरठ। सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तीर्ण छात्र एंव छात्राओं ने एक दूसरे के साथ सेल्फी लेते हुए अपनी खुशियों को साझा किया। घोषित परिणाम में वासु कौशिक ने सेंट जोन्स स्कूल टॉप करते हुए परिवार का नाम रोशन किया है। सोमवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल के वासू कौशिक ने विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। शिवम सिंघल 97.8 अंक प्राप्त कर दूसरे नम्बर पर रहे। वहीं झलक जैन 97.2 के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इनके अलावा टॉपर छात्र-छात्रों में सिद्धी बंसल, काजल सिंह, प्रदीप नंदी, निकिता यादव, आशुतोष राणा, खुशी गुप्ता, रिशभ शर्मा, अभिषेक चौहान, हर्षित कौशिक, शिवम राणा, प्रज्ञा, दानियाल आलम, मौहम्मद जैद, अलिया, मदिनी शर्मा, प्रियांशी टिटुस, शारिक, जैनब आकिल खान और वंश मदान भी शामिल रहे। सीबीएसई में शानदार प्रदर्शन करने पर शिक्षकों ने सभी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...