राहुल पर भाजपा सांसद के विवादित बोल, गाँधी नहीं गन्दगी हैं

पॉलिटिक्सराहुल पर भाजपा सांसद के विवादित बोल, गाँधी नहीं गन्दगी हैं

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा विवादित बयानों की बाढ़ सी आ गयी है. आज सुबह ही केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता की तुलना गधे से की और अब भाजपा सांसद पंकजा मुंडे ने राहुल गाँधी को गाँधी नहीं गन्दगी बताया है. पंकजा मुंडे ने राहुल गाँधी पर ये बयान सावरकर को लेकर दिए गए उनके बयान पर दिया जिसमें राहुल गाँधी ने कहा था कि वो राहुल गाँधी है सावरकर नहीं और गाँधी कभी माफ़ी नहीं मांगता। उधर एक और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि उन्होंने वीर सावरकर का अपमान कर बहुत से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

अराजकता की गंदगी फैला रहे हैं

भाजपा सांसद ने राहुल के बयान के खिलाफ महाराष्ट्र भाजपा सांसदों के एक विरोध प्रदर्शन में कहा कि राहुल गाँधी कभी वीर सावरकर हो ही नहीं सकते। पंकजा मुंडे ने इससे आगे बढ़ते हुए कहा कि वो तो गाँधी भी नहीं हैं बल्कि गन्दगी हैं क्योंकि वो अराजकता की गन्दगी फैला रहे हैं. वो देश को गन्दगी की तरफ ले जा रहे हैं. कि भाजपा सांसदों ने आज सावरकर पर राहुल के बयान के खिलाफ संसद में शिवाजी की प्रतिमा के सामने वीर सावरकर का अपमान बंद करो जैसे नारे लगाए।

राहुल ने सावरकर का अपमान किया है

वहीँ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि राहुल गाँधी ने वीर सावरकर का नाम अप्रासंगिक रूप से लेकर न सिर्फ उनका अपमान किया है बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले की खिलाफ कांग्रेस नेता जिस तरह प्रदर्शन कर रहे हैं उससे साबित होता है कि उन्हें न्यायपालिका में विशवास नहीं है. उन्होंने कहा कि अंडमान जेल की दीवारें आज भी सावरकर के संघर्ष की गवाही देती हैं, कभी वहां जाकर 5 मिनट मौन रखिये तब पता चलेगा कि सावरकर कितने महान थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...