राजस्थान: गजेंद्र शेखावत, भंवरलाल शर्मा, संजय जैन के खिलाफ FIR

फीचर्डराजस्थान: गजेंद्र शेखावत, भंवरलाल शर्मा, संजय जैन के खिलाफ FIR

Date:


राजस्थान: गजेंद्र शेखावत, भंवरलाल शर्मा, संजय जैन के खिलाफ FIR

जयपुर: राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने को लेकर बागी विधायकों की कोशिश का मामला गहराता ही जा रहा है. गुरुवार को कांग्रेस की ओर से कुछ ऑडियो टेप की बात सामने आने के बाद राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और संजय जैन के खिलाफ FIR दर्ज किया है. कांग्रेस ने इस ऑडियो टेप में सीधे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का नाम लिया है.

ऑडियो टेप के प्रमाणिकता की होगी जांच
SoG सबसे पहले ऑडियो टेप की प्रमाणिकता की जांच करेगा. मामले में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मामले में धारा 124A और 120B दो धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है. केंद्रीय मंत्री के खिलाफ 124A धारा के तहत यानी राजद्रोह के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

केंद्रीय ने ऑडियो टेप को बताया फ़र्ज़ी
बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कांग्रेस ने वायरल ऑडियो क्लिप को आधार बनाकर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है. जिसपर गजेंद्र सिंह शेखावत ने जवाब देते हुए कहा है कि जिस कथित ‘ऑडियो टेप’ की कांग्रेस ने बात की है, वह फर्जी है.

राजस्थान: गजेंद्र शेखावत, भंवरलाल शर्मा, संजय जैन के खिलाफ FIR

जांच के लिए तैयार
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ”मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं. ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है.” ‘ऑडियो टेप’ के आधार पर कांग्रेस ने शुक्रवार (17 जुलाई) ऑडियो टेप की सच्चाई की जांच होने तक कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...