12th Result 2020 Updates : 12वीं के नतीजे शाम 5 बजे होंगे जारी…

एजुकेशन12th Result 2020 Updates : 12वीं के नतीजे शाम 5 बजे होंगे...

Date:


12th Result 2020 Updates : 12वीं के नतीजे शाम 5 बजे होंगे जारी…

JAC 12th Result 2020 Live Updates : झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी) यानि झारखण्ड बोर्ड से प्राप्त लेटेस्ट जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे जारी किये जाने वाले इस वर्ष की इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा अब कुछ घंटों के लिए टाल दी गयी है।

छात्र अब अपने परिणाम दोपहर 1 बजे नहीं बल्कि शाम 5 देख पाएंगे। झारखण्ड बोर्ड इस वर्ष तीनों ही संकायों – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट एवं स्कोर कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर देख पाएंगे। छात्र अपना जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2020, जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 या जेएसी 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2020 आज देख पाएंगे।। साथ ही, छात्र अपना रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम पर भी चेक कर पाएंगे।

Jharkhand 12th Result 2020 Arts, Science and Commerce Live Updates @ 12.25 PM: दोपहर 1 बजे नहीं शाम 5 बजे होगा जारी

झारखण्ड बोर्ड से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार इंटरमीडिएट परिणामों की घोषणा को कुछ घंटों के लिए विलंबित कर दिया गया है। इस प्रकार छात्र अपना जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2020, जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 या जेएसी 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2020 दोपहर 1 बजे नहीं बल्कि शाम 5 बजे देख पाएंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल और जागरणजोश पर भी देख पाएंगे।

Jharkhand Intermediate Result 2020 Arts, Science and Commerce Live Updates @ 12.15 PM: 2.34 लाख छात्र कर पाएंगे चेक

झारखण्ड बोर्ड इस वर्ष की इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं में सम्मिलित 2.34 लाख परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे चेक कर पाएंगे। परीक्षा में सम्मिलित कुल 2.34 लाख छात्रों में से 76585 छात्र साइंस स्ट्रीम में, 28515 छात्र कॉमर्स स्ट्रीम में और 129623 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

Jharkhand 12th Result 2020 Science and Commerce Live Updates @ 12.00 PM: सभी स्ट्रीम के रिजल्ट होंगे जारी

झारखण्ड बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की जाएगी। झारखण्ड बोर्ड सचिव महीप कुमार सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष तीनों ही संकायों – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किये जाएंगे। सभी स्ट्रीम के छात्र अपना परिणाम jac.jharkhand.gov. पर देख पाएंगे।

JAC 12th Result 2020 Science and Commerce Live Updates @ 11.45 AM: झारखण्ड शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

झारखण्ड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर वर्ष के अलग इस बार अलग-अलग स्ट्रीम के लिए झारखण्ड 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा एक साथ की जाएगी। सभी स्ट्रीम के छात्र अपना परिणाम jac.jharkhand.gov. पर देख पाएंगे।

जेएसी 12वीं रिजल्ट 2020: कैसे करें चेक?

छात्रों को अपना जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2020 या जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 या जेएसी 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2020 और स्कोर कार्ड देखने के लिए काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये जेएसी एग्जाम रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद झारखण्ड बोर्ड रिजल्ट 2020 से सम्बन्धित पेज ओपेन हो जाएगा। यहां पर छात्रों को अपनी सम्बन्धित परीक्षा इंटरमीडिएट साइंस या कॉमर्स के रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फिर ओपेन हुए नये पेज पर मांगी गई जानकारियों, जैसे रोल नंबर, आदि को भरना होगा।

इन सभी को भरकर सबमिट करने के बाद छात्र अपना जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2020 या जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 या जेएसी 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसके बाद छात्र दिये गये विकल्प के माध्यम से अपनी मार्कशीट का प्रिंट-आउट भी ले सकते हैं।

जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

जेएसी 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2020 जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

जेएसी 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2020 जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

झारखण्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए लिंक

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...