क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए- प्रियंका गांधी

नेशनलक्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के...

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह किया है।

प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजघाट पर जुटी भी़ड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है।

क्या भगवान राम परिवारवादी थे

इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अदाणी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं। प्रियंका ने परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा, आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे। क्या वो परिवारवादी थे। क्या पांडव परिवारवादी थे और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के इस आरोप पर पलटवार किया कि राहुल गांधी ने 2019 में अपनी टिप्पणी से अन्य पिछड़ा वर्ग का अपमान किया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के लिए बहुत कुछ किया है और इसका इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि उसने उनके जैसे ओबीसी नेता को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया।

कल संसद में करेंगे कांग्रेसी सांसद विरोध

कांग्रेस सांसदों ने कल संसद में अदाणी मुद्दे और राहुल गांधी की अयोग्यता पर अपना विरोध जारी रखने का फैसला किया है। लोकसभा और राज्यसभा से पार्टी के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद आएंगे। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा पीएम मोदी विनाश काले विपरीत बुद्धि के प्रतीक

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने जो किया वह ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ का एक उदाहरण है। यह न केवल लोकतंत्र की रक्षा करेगा, बल्कि राहुल गांधी और विपक्ष को 100़ सीटों का लाभ दिलाने में भी मदद करेगा।कांग्रेस सांसदों ने कल संसद में अदाणी मुद्दे और राहुल गांधी की अयोग्यता पर अपना विरोध जारी रखने का फैसला किया है। लोकसभा और राज्यसभा से पार्टी के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद आएंगे। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...