कुख्यात ऊधम और भदौड़ा के घर पुलिस की दबिश

मेरठ रीजनकुख्यात ऊधम और भदौड़ा के घर पुलिस की दबिश

Date:


कुख्यात ऊधम और भदौड़ा के घर पुलिस की दबिश

शराब और हथियारो का जखीरा बरामद

मेरठ। सोमवार को मेरठ में आपरेशन क्लीन का असर दिखाई दिया। बदमाशों को शरण देने की सूचना पर पुलिस ने शाम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात करनावल निवासी उधम सिंह और लीलू के घर दबिश देकर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। कुख्यात उधम सिंह इन दिनों आजमगढ़ जेल में बंद है। उधम की पत्नी ने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी।इन बदमाशों के अलावा पुलिस ने भदौड़ा गांव में कुख्यात योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी के घर दबिश दी और हथियार बरामद किए।

कुख्यात ऊधम और भदौड़ा के घर पुलिस की दबिश

फौजी के चाचा नीटू ने विरोध किया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। योगेश भदौड़ा सिद्धार्थनगर जेल में बंद है। जबकि लीलू परमवीर तुगाना की हत्या में वांछित चल रहा है।पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के घर से भारी मात्रा में तमंचे, बंदूक व कारतूस बरामद हुए हैं। जानकारी आ रही थी कि यह बदमाश जेल से ही गिरोह चला रहे हैं।एसपी क्राइम रामअर्ज के नेतृत्व में एसटीएफ और कई थानों की भारी फोर्स के साथ पुलिस ने कुख्यातों के यहाँ से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार उधम के यहां से 9 तमंचे, एक 12 बोर आधा, 12 बोर कारतूस 6, 15 कारतूस 325 बोर, लीलू करनावल के यहां से 2 तमंचे 315 बोर, एक बंदूक 315 बोर, 10 कारतूस 315 बोर, 5 कारतूस 312 बोर बरामद हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...