Karnataka election: येदियुरप्पा के बयान से भाजपा को बड़ी राहत

पॉलिटिक्सKarnataka election: येदियुरप्पा के बयान से भाजपा को बड़ी राहत

Date:

कर्नाटक चुनाव अभियान समिति और चुनाव प्रबंधक समिति 25 सदस्यों वाली टीम में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भी शामिल किया है। इन समितियों के गठन के बाद येदियुरप्पा का बयान आया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनपर बहुत भरोसा है और उन्हें भी उनपर बहुत विशवास। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार पीएम की कुर्सी पर बिठाने के लिए पूरा ज़ोर लगा देंगे। बता दें कि यह चुनाव समिति मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में चुनाव प्रचार, प्रबंधन संबंधी व अन्य कार्यों को देखेगी।

मोदी जी को हमपर भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी में सभी लोग इस बारे में मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं. हम कड़े परिश्रम के दम पर राज्य के विधानसभा चुनाव और देश के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को पक्का करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा सीटें जीतने के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे। प्रधानमंत्री कल कर्नाटक के दौरे पर थे और कल उन्होंने कई प्रोजेक्टों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, इसके साथ ही इन आयोजनों का राजनीतिक इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी पर हमले करने से भी नहीं चूके।

भाजपा की मजबूरी हैं येदियुरप्पा

भाजपा ने जब मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में जब इन चुनाव समितियों का एलान किया गया तो इस बात की आशंका जताई गयी कि येदियुरप्पा की नाराज़गी बढ़ेगी। हालाँकि अब पूर्व मुख्यमंत्री का बयान भाजपा के लिए राहत देने वाला है. इससे पूर्व कर्नाटक के शिवमोगा दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने बीएस येदियुरप्पा के हाथों को थामकर यह सन्देश देने की कोशिश की थी कि पूर्व मुख्यमंत्री से उनके सम्बन्ध बहुत अच्छे हैं और वो उनके लिए काम करेंगे। भाजपा को यह मालूम है कि येदियुरप्पा के बिना फिलहाल भाजपा कर्नाटक में कुछ भी नहीं है, भाजपा को कर्नाटक में सत्ता बरकरार रखने और लोकसभा में भी अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए अपने इस वरिष्ठ नेता की बहुत ज़रुरत है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...