Land for job case: लालू के करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, IRCTC से भी जुड़े तार

नेशनलLand for job case: लालू के करीबियों के ठिकानों पर ED की...

Date:

नई दिल्ली। राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। CBI के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ED ने लालू यादव के परिजनों के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया है कि जमीन के बदले नौकरी केस में ED ने कार्रवाई की है। इससे पहले IRCTC केस में ED की टीम लालू के करीबी पूर्व विधायक अबु दुजाना के घर पहुंची थी।

12 सदस्यीय टीम खंगाल रही घर

लालू प्रसाद यादव और RJD से जुड़े लोगों पर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई जारी है। ED टीम RJD के पूर्व विधायक और लालू प्रसाद के करीबी सैयद अबु दोजाना के घर पहुंची है। टीम घर को खंगाल रही है। शुक्रवार का सुबह ED की टीम फुलवारी शरीफ इलाके के हारून नगर सेक्टर 2 में पहुंची तो हड़कंप मचा। ED टीम ने अबु दोजाना के घर को बाहर से लॉक कर दिया। बाहर वालों अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

सूत्रों मानें तो ED टीम आय से अधिक संपत्ति मामले में अबु दोजाना और उनके घर वालों से पूछताछ कर रही है। इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई भी जानकारी ईडी के अधिकारियों के तरफ से नहीं दी गई है।

होली से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती से CBI की टीम ने लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो अबु दोजाना पर लालू परिवार की कई और कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। वह पटना के सगुना मोड़ पर बनाए जा रहे मॉल काम देख रहे थे। इस मॉल से लालू परिवार का नाम जुड़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related