Threat: BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेशThreat: BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत को परिवार सहित बम से उड़ाने की...

Date:

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम से उड़ाने की धमकी उनको मोबाइल पर दी गई है। धमकी की शिकायत परिवार ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धमकी देने वाले ने परिवार को किसान आंदोलन से अलग होने की चेतावनी दी गई है।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत को मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया है। गौरव ने जानकारी दी और बताया कि कई बार कॉल की गई है। इससे पहले परिवार ने इसे किसी की शरारत माना था। लेकिन बार-बार कॉल आने के बाद थाना भौराकलां में तहरीर दी गई है।

धमकी देने वाले ने भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और गौरव टिकैत को निशाना बनाया। इससे पहले किसान आंदोलन के दौरान भी भाकियू अध्यक्ष के परिवार को कई बार धमकियां दी गई थी। भाकियू नेता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस बारे में जब भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से बात की गई तो उनका कहना था कि पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

उन्होंने कहा कि उनका परिवार और वो ऐसी धमकियों से झुकने वाले नहीं है। वे सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि ये किसी भी शरारत हो सकती है। ये भी हो सकता है कि कोई भाजपा समर्थक ऐसी धमकी दे रहा है। यह पुलिस के जांच का काम है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...