Madhya Pradesh में अमित शाह ने आदिवासियों को लुभाया

पॉलिटिक्सMadhya Pradesh में अमित शाह ने आदिवासियों को लुभाया

Date:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक जमाना था जब कांग्रेस राज में गरीबों के घर में शौचालय नहीं था लेकिन मोदी सरकार ने 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाए, इनमें भी सबसे अधिक आदिवासियों के घरों में बने हैं। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि उसने आजतक आदिवासी समुदायों से अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया है? जबकि हमने आदिवासी समुदायों से अध्यक्ष बनाया है।

मुफ्त राशन देने की बात याद दिलाई

अमित शाह ने कहा कि पिछले ढाई साल से गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य में बड़ा विकास किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार कुछ समय के लिए आई तो उसने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गरीब और जनजाति केंद्रित सारे काम रोक दिए। लेकिन दोबारा भाजपा सरकार बनते ही सभी योजनाएं फिर से शुरू हुईं। अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश के हर गरीब के जीवन में सुख पहुंचाने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पित है।

आयुष्मान भारत योजना का ज़िक्र

भाजपा के चाणक्य ने आयुष्मान भारत योजना का ज़िक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने योजना के लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। कोविड टीकाकरण को वरदान बताते हुए अमित शाह ने कहा कि कोविड के लिए टीकों की मुफ्त खुराक देशवासियों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोल समाज के सभी भाइयों-बहनों, मैं आपको 1831 का कोल विद्रोह भी याद दिलाना चाहता हूं। यह भाजपा की ही सरकार है जिसने जनजातियों द्वारा किए विद्रोह को स्थान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम समारक बनाने का निर्णय लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...