देवघर जा रही Indigo flight में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैडिंग

उत्तर प्रदेशदेवघर जा रही Indigo flight में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ...

Date:

लखनऊ। देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर फ्लाइट की लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बम की सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6191 को बम की सूचना मिलने के बाद उसको लखनऊ की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इसके साथ ही लखनऊ में सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। विमान को टेकऑफ के लिए मंजूरी दे दी गई। जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन कर रहे हैं।
बताया जाता है कि दिल्ली से इंडिगो की एक फ्लाइट तीर्थ स्थल देवघर जा रही थी। अचानक हैदराबाद से कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि विमान में बम है, जिसके बाद आनन-फानन में विमान को लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतार दिया गया और जहां रनवे पर ही सामान उतारकर चेकिंग की जा रही है।
यात्रियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है जहां उनमें दहशत का माहौल है, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत किया जा रहा है।
इसी बीच पुलिस ने विमान में बम होने की सूचना देने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। अभी तक विमान में कोई संदिग्ध सामान मिलने की सूचना नहीं मिली है। माना जा रहा है कि केवल यह अफवाह थी लेकिन यह फोन क्यों किया गया है। एजेंसी जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...