PM Modi Deoghar Visit Live: देवघर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,किया 16 हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण

नेशनलPM Modi Deoghar Visit Live: देवघर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,किया 16 हजार...

Date:

देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के देवघर पहुंच गए। जहां उन्होंने 16 हजार करोड़ से अधिक के देवघर एम्स, हवाई अड्डे और अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। देवघर में पीएम मोदी का साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जो परियोजनाएं हैं ये भले झारखंड से शुरु हो रही हैं। लेकिन इन परियोजनाओं से बिहार और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास को गति देंगी। 

Read also: Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने के मामले में सड़क पर उतरे किसानों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश पिछले आठ साल से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले आठ साल में हाईवे, एयरवे,रेलवे,वाटरवे हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने का प्रयास में यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न होता है। आज  हम सभी को देवघर से झारखंड विकास को गति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Read also: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर मोदी ने दिया झटका

बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया गया है। इससे झारखंड के आधुनिक ऊर्जा, कनेक्टिविटी, आस्था,स्वास्थ्य और पर्यटन को अधिक बल मिलने वाला है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी की तारीफ की। सोरेन ने कहा कि साल 2010 में एयरपोर्ट का सपना देखा था। अब पीएम मोदी ने इस सपने को पूरा किया। ये हमारे लिए गर्व का मौका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...