शामली पुलिस ने पकड़ी सवा दो करोड़ की चरस

मेरठ रीजनशामली पुलिस ने पकड़ी सवा दो करोड़ की चरस

Date:

  • नेपाल से कैंटर में छिपाकर लाई जा रही थी 180 किलो चरस
  • एक किया गिरफ्तार, कार में सवार चार तस्कर हो गये फरार

शामली। हरियाणा बाॅर्डर से सटे उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पुलिस ने एक कैंटर में छिपाकर लाई जा रही सवा दो करोड़ रुपये कीमत की 180 किलो चरस बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कैंटर के साथ चल रही कार में सवार चार तस्कर मौके से फरार हो गये। नेपाल से लाई जा रही चरस तो कांधला क्षेत्र के नाला गांव में पहंुचाया जाना था। अन्तराष्ट्रीय ड्रग तस्करों का गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस को इस काले कारोबार से जुड़ी बड़ी मछलियों की तलाश है।

मेरठ रोड स्थित लांक चैकी के निकट वाहनों की चेकिंग करने के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने मेरठ की ओर से आये एक कैंटर की तलाशी ली तो उसके केबिन में प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखी गयी 180 किलो मिली। केंटर चालक तस्कर वाजिद पुत्र जरीफ निवासी टिब्बा रोड कंपनी बाग थाना टिब्बा जनपद लुधियाना पंजाब ने बताया कि यह चरस नेपाल से आई है। वहीं केंटर के साथ चल रही कार में सवार चार तस्कर मौके से फरार हो गये।

केंटर चालक तस्कर वाजिद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ग्राम नाला थाना कांधला निवासी अरविंद द्वारा चरस खरीदने के लिये पैसा दिया जाता है। नेपाल के बीरगंज से सुरेश व सुलेमान नाम के व्यक्ति से चरस खरीद कर शामली पहुंचानी थी। उसने बताया कि पूर्व में भी सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा में भारी मात्रा में अवैध चरस सप्लाई की गयी है। अल्टो कार अरविंद की पत्नी सुषमा के नाम है, जबकि कैंटर का मालिक रक्षपाल निवासी लुधियाना है।

इस बड़ी कामयाबी को हासिल करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का ईनाम दिए जाने की घोषणा की है। वहीं पुलिस इस अन्तराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। केंटर चालक और फरार अरविंद के माध्यम से पुलिस बडे़ तस्करों तक पहुंचने का प्लान कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...