ICC Women’s t20 WC: पाकिस्तान को पटकनी देने को तैयार वीमेन इन ब्लू

फीचर्डICC Women's t20 WC: पाकिस्तान को पटकनी देने को तैयार वीमेन इन...

Date:

अमित बिश्‍नोई


आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीकी सरज़मीं पर शुरू हो चूका है, दो दिनों में तीन मैच खेले जा चुके हैं लेकिन सबकी निगाहें 12 फरवरी को चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर हैं. मैच केपटाउन में होना है जहाँ की पिच के बारे में भारतीय टीम के कोच कानितकर भी अभी आश्वस्त नहीं है और इसीलिए टीम कॉम्बिनेशन पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. इस बीच टीम इंडिया के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि उनकी भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक स्मृति मंधना पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि ऊँगली में चोट लगी है. चोट अगर ठीक हो गयी तो संभवतः वो दूसरे मैच में खेल सकती हैं.

पांच में से चार में भारत रहा भारी

यहाँ पर हम इन दोनों चिरप्रतिद्वन्दियों के बीच टी 20 में हुई पांच भिड़ंतों के बारे में बात करते हैं. पिछली पांच भिड़ंतों में भारतीय लड़कियों का पलड़ा भारी है. उसने पांच में से चार में कामयाबी हासिल की है वहीँ पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली है लेकिन यह जीत उसे पिछले मुकाबले में मिली है जो 22 अक्टूबर 2022 को एशिया कप में खेला गया था. पाकिस्तान ने यह मुकाबला आल राउंडर निदा डार के उम्दा परफॉरमेंस के दम पर रोमांचक ढंग से 13 रनों से जीता था. भारत की बात करें तो दोनों के बीच पहला टी 20 मुकाबला 2016 के एशिया कप में हुआ था जहाँ भारत को 17 रनों से कामयाबी मिली थी. इसके बाद दोनों के बीच एकबार फिर 2018 के एशिया कप में मुकाबला हुआ, भारत ने फिर पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इसके बाद 2018 के विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को एकबार फिर 7 विकेट से पटका। 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथी कामयाबी हासिल की. अब नए साल में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है.

लड़कियां फिर करेंगी स्वर्णिम शुरुआत

भारतीय पुरुषों की टीम भले ही लम्बे समय से कोई ICC टूर्नामेंट न जीती हो मगर बेटियों ने अभी हाल ही में अंडर 19 का विश्व कप जीतकर एक नयी शुरुआत की है. अब सीनियर टीम भी पाकिस्तान को हराकर अपनी एक स्वर्णिम शुरुआत करना चाहेगी। भले ही स्मृति मंधाना कल के मैच में उपलब्ध नहीं होंगी लेकिन इसके बावजूद भी टीम की बल्लेबाज़ी काफी मज़बूत कही जाएगी। हरमनप्रीत कौर के अलावा जेमीमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष जो अंडर 19 से आयी हैं, इसके अलावा हरफनमौला खिलाडियों में दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य आदि एक लम्बी फेहरिस्त है. गेंदबाज़ों में भी अंजलि सर्वानी, अनुभवी शिखा पांडेय, पूजा वस्त्राकार, राधा यादव मौजूद हैं जो पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों के लिए समस्या बन सकती हैं.

बिस्माह और डार खतरनाक

पाकिस्तान टीम के पास भी कप्तान बिस्माह मारूफ और निदा डार के रूप में दो बड़े नाम हैं, कुछ और भी उपयोगी खिलाडी भी हैं जो अपने अच्छे दिन और विरोधी के ख़राब दिन पर फर्क पैदा कर सकती हैं. भारतीय टीम पिछले तीन हफ़्तों से दक्षिण अफ्रीका में है जिसका उसे फायदा मिलना चाहिए। टीम के कोच कानितकर का मानना है कि परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल हैं, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, देविका वैद्य और राजेश्वरी गायकवाड़ की भूमिका अहम् हो सकती है। कोच की बात को अगर समझें तो उन्हें अनुभवी पेसर आल राउंडर शिखा पांडेय और अंडर 19 से टीम में आयी ऋचा घोष से काफी उम्मीदें हैं. फिलहाल अनुभव और रेकॉर्डों में भारत का पलड़ा भारी है लेकिन अपने विरोधी को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। वैसे कल पूरे देश की निगाहें इस मैच पर होंगी, पाकिस्तान को हराने का एक अलग ही मज़ा है फिर चाहे मेन इन ब्लू को मिले या वीमेन इन ब्लू को.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...