Accident: सड़क हादसे में बाल बाल बचे अखिलेश, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

उत्तर प्रदेशAccident: सड़क हादसे में बाल बाल बचे अखिलेश, काफिले की गाड़ियां आपस...

Date:

हरदोई में एक शादी समारोह में जाते हुए आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गई जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। हालाँकि इस सड़क हादसे में अखिलेश यादव की कार को नुक्सान नहीं पंहुचा और वो सकुशल हैं.

तेज़ रफ़्तार में थी गाड़ियां

दरअसल अखिलेश यादव अपने काफिले के साथ हरदोई ज़िले में हरपालपुर के बैठापुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मल्लावा बिलग्राम रोड पर मोड़ पर काफिले की एक गाड़ी ने तेज़ी से ब्रेक लगाया जिसकी वजह से काफिले में पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकराने लगीं, जानकारी के मुताबिक चार गाड़ियां आपस में टकराई हैं. हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी क्योंकि कई सपा नेता और कार्यकर्ता काफी बुरी तरह घायल हो गए थे.

मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारी

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। इस हादसे की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिनमें क्षतिग्रस्त गाड़ियां दिख रही हैं। घटनास्थल पर काफी लोगों का जमावड़ा है और एक एम्बुलेंस भी मौजूद है. हादसे के बाद घायलों के अस्पताल रवाना होने के बाद अखिलेश यादव कार्यक्रम में शिरकत के लिए वहां से रवाना हो गए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...