Advice: टीम में एक ही ABD काफी, गिल को हार्दिक की सलाह

फीचर्डAdvice: टीम में एक ही ABD काफी, गिल को हार्दिक की सलाह

Date:

स्पेशल स्टोरी
ABD यानि साउथ अफ्रीका के 360 डिग्री बल्लेबाज़ डिविलियर्स ने आक्रामक खेल में पूरे मैदान को इस्तेमाल करने की कला विकसित की. उनकी इस कला में क्रिकेट के बहुत से ऐसे शॉट्स थे जो क्रिकेट सीखने वाली किताब में नहीं थे. ABD ने इस कला में महारत हासिल की और उन्हें 360 डिग्री बल्लेबाज़ कहा गया. बाद में इस कला को दुनिया भर के सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों के बल्लेबाज़ों ने अपनाने की कोशिश, कुछ को कामयाबी भी मिली मगर डिविलियर्स जैसी बात नज़र नहीं आयी, फिर टीम इंडिया में एक ऐसे बल्लेबाज़ की इंट्री हुई जिसने टी 20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाज़ी के नए आयाम बनाये और बहुत तेज़ी के साथ ICC की टी 20 रैंकिंग में सबसे ऊंची पायदान पर पहुँच गया, यहाँ तक आल टाइम रैंकिंग पॉइंट हासिल करने के बिलकुल करीब पहुँच गया. इस बल्लेबाज़ का नाम सूर्य कुमार यादव था. आप सोच रहे होंगे कि यहाँ पर बात SKY की होने जा रही है लेकिन हम यहाँ बात सूर्या की नहीं बल्कि शुभमण गिल की करने जा रहे हैं जो इन दिनों शतकों के बादशाह बने हुए हैं.

टीम में एक ही ABD काफी है

दरअसल यहाँ पर बात कप्तान हार्दिक की सुभमण गिल को दी गयी उस सलाह की है जिसमें उन्होंने कहा था गिल को ABD बनने की ज़रुरत नहीं है. हार्दिक पंड्या की इस सलाह में गहराई है. दरअसल हार्दिक ने अपनी टीम में सबको उनकी भूमिका सौंप रखी. उन्हें मालूम है कि उनके पास ABD के रूप में सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं, उन्होंने राहुल त्रिपाठी को भी तीसरे नंबर पर कुछ SKY जैसी भूमिका दे रखी है. न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ आखरी टी 20 में उन्होंने उसी की झलक दिखाई थी.

टीम ज़्यादा ABD, मतलब ज़्यादा जोखिम

हार्दिक को अच्छी तरह मालूम है कि सूर्यकुमार जिस तरह की बल्लेबाज़ी करते हैं उसमें 100 प्रतिशत का जोखिम होता है, उन्होंने त्रिपाठी को भी वहीँ पोजीशन दी है तो इसका मतलब जोखिम डबल हो जायेगा अब अगर सुभमण गिल भी उसी अंदाज़ में जायेंगे तो यह जोखिम तीन गुना हो जायेगा। गिल ने निःसंदेह अंतिम टी 20 में 200 की स्ट्राइक रेट से सैकड़ा जड़ा लेकिन हार्दिक को मालूम है कि ऐसी पारियां गिल रोज़ नहीं खेल सकते। उन्हें भी मालूम है कि गिल का सैकड़ा बेदाग़ नहीं था. कीवी टीम ने बहुत ख़राब फील्डिंग की थी जो आम तौर पर नहीं करती है. इसलिए हार्दिक शुभमण से ऐसी भूमिका की अपेक्षा रखते हैं जो टीम को एक मजबूत और स्थाई शुरुआत दे, बाकि उस मजबूती को और मज़बूत करने वाले बल्लेबाज़ हार्दिक के पास मौजूद हैं. अब देखना है कि हार्दिक की इस सलाह पर गिल कितना अमल करते हैं. वैसे बता दें कि हार्दिक को अपने हिसाब से टीम चलाने की छूट दी गयी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...