Weather Update Today: आज रविवार को जाने कैसा है दिल्ली सहित पूरे उत्तरी भारत में ठंड का हाल

नेशनलWeather Update Today: आज रविवार को जाने कैसा है दिल्ली सहित पूरे...

Date:

नई दिल्ली। आज रविवार को दिल्ली सहित पूरे उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में तापमान काफी ​नीचे तक गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि राजधानी दिल्ली में आज रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक बताया जा रहा है।

मौसम विभाग ने आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। एनसीआर में जनवरी के पहले पखवाड़े में लगभग कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। वहीं राजस्थान में सीकर और चूरू में जीरो न्यूनतम तापमान पहुंचने की संभावना है।

तापमान शून्य से नीचे जाने की संभावना

संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली सहित पूरे कुछ राज्यों में तापमान शून्य से नीचे जाने की संभावना जताई है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोग अभी से सावधानी बरतने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया ​है कि उत्तर भारत में 0 डिग्री तापमान जाने की कई संभावना नहीं है। यह मात्र अफवाह ही है। उन्होंने कहा कि यह एक गलत भविष्यवाणी है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब दूर जा रहा है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...