Online Gaming: बेटे ने “कैसीनो गेम” में उड़ा दिए 95 लाख रूपये, परिवार हो गया कंगाल

नेशनलOnline Gaming: बेटे ने “कैसीनो गेम” में उड़ा दिए 95 लाख रूपये,...

Date:

ऑनलाइन गेमिंग देश की युवा पीढ़ी को बर्बादी की तरफ लेकर जा रही है, आये दिन ख़बरें सुनने को आती हैं कि किस तरह यह युवा गेमिंग के चक्कर में माँ बाप की गाढ़ी कमाई को लुटा देते हैं. इन गेमिंग एप्प के ज़रिये फाइनेंसियल फ्रॉड के अनगिनत मामले आते रहते हैं लेकिन तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले के एक किसान के साथ जो हुआ वो तो बड़ा भयानक मामला निकला। किसान के छोटे बेटे ने ऑनलाइन गेम में बाप के उन 95 लाख रुपयों को उड़ा दिया जो उन्हें सरकार से ज़मीन के मुआवज़े के रूप में मिले थे.

कंगाल हो गया परिवार

बेटे की इस करतूत से श्रीनिवास रेड्डी परिवार पूरी तरह कंगाल हो गया है. दरअसल श्रीनिवास रेड्डी की 10 एकड़ ज़मीन तेलंगाना स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन ने अधिग्रहित की थी जिसके मुआवज़े के रूप में उन्हें एक करोड़ पांच लाख का भुगतान किया गया थी. श्रीनिवास रेड्डी इस पैसे से हैदराबाद के बाहरी इलाके में ज़मीन खरीदना चाह रहे थे, उन्होंने ज़मीन का सौदा भी कर दिया था और एडवांस भी दे चुके थे. इधर उनका छोटा बेटा ऑनलाइन कैसीनो गेम “किंग 567” खेलने में मस्त था और बाप की अनभिज्ञता में गेम में लगातार पैसे गँवा रहा था, धीरे यह रकम 95 लाख तक पहुँच गयी. जब यह राज़ खुला तो तो सबकुछ लुट चूका था.

“गुगल पे”, “फोन पे” से उड़ गया पैसा

दरअसल किसान के छोटे बेटे के पास पिता के बैंक अकाउंट की सारी जानकारी थी और उसने “गुगल पे” और “फोन पे” से यह अकाउंट जोड़ रखा था जहाँ से वो ऑनलाइन गेम में पैसे लगा रहा था. सारा मामला सामने आने के बाद श्रीनिवास रेड्डी ने अब साइबर सेल में मामला दर्ज कराया है. इस तरह के मामले उन माँ बाप के लिए एक सबक होते हैं जो अपने बढ़ते बच्चों के साथ अपने बैंक खातों की जानकारी शेयर करते हैं. इस तरह के मामले हमेशा उन्हीं के साथ होते हैं जो बैंक ट्रांसक्शन को लेकर लापरवाह होते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related