ऑनलाइन गेमिंग पर देना होगा 28 फीसदी GST

टेक्नोलॉजीऑनलाइन गेमिंग पर देना होगा 28 फीसदी GST

Date:

तकनीकी:- हमने अक्सर देखा है कि कई लोग ऑनलाइन गेम खेलने के काफी शौकीन होते हैं उनका ज्यादा वक्त अपने मोबाइल पर गेम खेलने में गुजर जाता है। वही अब ऑनलाइन गेम खेलने वालों पर सरकार टैक्स लगाने की तैयारी में है। वित्त मंत्रियों के पैनल ने आनलाइन गेमिंग,हॉर्स राइडिंग और कसीनो पर GST दर बढाने की बात की है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रियों के पैनल में इस GST को 28 फीसदी तक बढ़ाने की सहमति पर बात हुई है। हालांकि अभी इस बात का फैसला नहीं हुआ है कि इसपर सकल कर लगाया जाए या मूल्यांकन कर। इस विषय मे कहा गया है कि बाद में फैसला लिया जाएगा। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस संदर्भ के कहा है कि इसपर महज मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें अभी ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स राइडिंग पर केवल 18 फीसदी का कर लगा है। जिसे बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। यह कर पिछले साल मई में लागू किया गया था। मंत्री ने कहा है कि 10 दिन के भीतर इस संदर्भ में रिपोर्ट आ जाएगी की गेमिंग पर सकल या मूल्यांकन कर लगाना चाहिए। जिसके बाद एक मंत्री समूह की बैठक होगी और गेमिंग पर लगने वाले कर पर मुहर लगेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related