Bharat Jodo Yatra: यात्रा स्थगन पत्र पर कांग्रेस ने समझाई मोदी सरकार की क्रोनोलॉजी

पॉलिटिक्सBharat Jodo Yatra: यात्रा स्थगन पत्र पर कांग्रेस ने समझाई मोदी सरकार...

Date:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान के तीन भाजपा सांसदों की मांग पर राहुल गाँधी को पत्र लिखकर कोरोना फैलने का अंदेशा जताया और यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध किया, प्रधानमंत्री ने आज कोरोना के हालात पर एक हाई लेवल बैठक बुलाई है, उधर भारत जोड़ो यात्रा लेकर राहुल गाँधी भाजपा शासित हरियाणा पहुँच चुके हैं वहीँ आज कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर केंद्र की मोदी सरकार की क्रोनोलॉजी को समझाया है.

जब केस मिले तब क्यों नहीं हुई समीक्षा मीटिंग

कोरोना मामलों की ताजा स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने कहा कि आप क्रोनोलॉजी समझिए, ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BF 7 के मामले कुछ महीने पहले सामने आ गए थे लेकिन बैठक उस वक्त हो रही है जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली में दाखिल होने वाली है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चीन में महामारी फैलाने वाले ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BF 7 के जुलाई, सितंबर और नवंबर में चार मामले गुजरात एवं ओडिशा में सामने आए थे लेकिन तब किसी तरह की समीक्षा मीटिंग नहीं हुई। प्रधानमंत्री समीक्षा मीटिंग तब कर रहे हैं जब भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश करने वाली है.

भाजपा की तरह AAP भी यात्रा से बहुत परेशान

जयराम ने इसके साथ ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार को भी भाजपा के साथ मिलाते हुए कहा भाजपा की तरह केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी भारत जोड़ो यात्रा से बहुत परेशान है और यह दोनों ही पार्टियां नहीं चाहतीं कि यात्रा दिल्ली में दाखिल हो. इसके साथ ही जयराम ने कहा कि दरअसल स्वास्थ्य मंत्री का राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने के लिए पत्र लिखने का मकसद राजनीतिक है, वो कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है कि पत्र लिखने के बाद भी कांग्रेस ने देशहित में यात्रा नहीं रोकी, वो लोगों में यह बताना चाहते हैं कि कांग्रेस गैरज़िम्मेदार पार्टी है. दरअसल उन्हें मालूम है कि भारत जोड़ो यात्रा को कितना अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है, भाजपा शासित राज्यों में भी जहाँ यात्रा में विघ्न डालने की बहुत कोशिश की गयी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...