लाइफस्टाइल डेस्क। Museums In Uttarakhand – उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा ये अपने खाने, शॉपिंग और कई शानदार म्यूजियम के लिए जाना जाता है। ये म्यूजियम उत्तराखंड के कल्चर और उसके समृद्ध इतिहास के बारे में बताते है। आपको भी एक बार इन म्यूजियम की सैर करनी चाहिए।
उत्तराखंड के फेमस म्यूजियम (Museums In Uttarakhand)
लोक संस्कृति संग्रहालय

लोक संस्कृति संग्रहालय एक प्राइवेट म्यूजियम है, जिसे 1983 में डॉ यशोधर मठपाल ने स्थापित किया था। आपको यहां कई बेहतरीन कलाकृतियों और पुरानी तस्वीरें देखने को मिल जाएगी। साथ ही प कई लोक चित्रकलाओं से लेकर देवी-देवताओं की मूर्तियां भी यहां मौजूद हैं। बता दे, एंट्री फीस 50 रूपए है।
सुबीर राहा ऑयल म्यूजियम

सुबीर राहा ऑयल म्यूजियम देहरादून के सबसे लोकप्रिय संग्रहालयों में से एक है। क्रूड ऑयल के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए इसे खोला गया है, साथ ही इसका नाम कंपनी के पूर्व सीएमडी सुबीर राहा के नाम पर है। आपको यहां अद्भुत अनुभव मिलेगा, तेल बनाने की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में यहां से आप जानकारी ले सकते है।
दरवान सिंह म्यूजियम

अगर आपको ऐतिहासिक स्मृति चिन्हों को देखना है तो दरवान सिंह म्यूजियम बेस्ट जगह है। ये कलेक्शन आपको सैन्य अभ्यास को प्रदर्शित करने वाली परेड में भाग लेकर देश की सेना के बारे में बताता है। इसके अलावा, आप पुरानी बंदूकें, वर्दी और सैन्य नेताओं द्वारा जीते गए सभी प्रकार के पदक देखने को मिल जाएंगे।
रीजनल साइंस सेंटर

विज्ञान में रूचि है तो यह साइंस सेंटर एक बेस्ट जगह हो सकती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए ये बेहतरीन जगह है। यहां डायनासोर पार्क, 3डी थियेटर, लाइब्रेरी और बहुत कुछ शामिल है। आपको यहां काफी मजा आएगा।

