Allegation: अखिलेश बोले, पुलिस ने लड़ा रामपुर का चुनाव

उत्तर प्रदेशAllegation: अखिलेश बोले, पुलिस ने लड़ा रामपुर का चुनाव

Date:

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव जीतने के बाद आज डिंपल यादव ने भोगांव में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैं मैनपुरी की जनता का आभार प्रकट करता हूं. अखिलेश ने कहा कि वो संकल्प लेते हैं कि हम सब लोग नेता जी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे, समाजवादी आंदोलन को जारी रखेंगे और सकारात्मक राजनीति करने का काम करेंगे. अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी जनता ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान किया है.

मैनपुरी का सारा विकास नेता जी की देन

इस मौके पर वो सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए बोले नेताजी हमेशा चीन की बात करते थे, कहते थे कि चीन हमारे लिए पाकिस्तान से बड़ा खतरा है. अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार सुझाव तो मांगती है लेकिन उसपर अमल नहीं करती। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार आज तक छोटा सा काम नहीं कर पाई है. मैनपुरी में चाहे सड़कों में सुधार हो, बिजली में हो या फिर स्वास्थ्य सेवाओं में , सब नेताजी की देन है. भाजपा तो सिर्फ समाज में खाई पैदा करने वाले मुद्दे ही उठाती है. वहीँ रामपुर में पार्टी की हार पर अखिलेश ने कहा कि वहां चुनाव भाजपा ने नहीं पुलिस ने लड़ा है, रामपुर के लोगों से वोट देने की आज़ादी छीन ली गयी थी.

डिंपल ने अदा किया सबका धन्यवाद्

इस मौके पर डिंपल यादव ने कहा कि वो सबका धन्यवाद करती हैं. डिंपल ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने नेता जी को सच्चा सम्मान दिया है, अब हमें सबको साथ लेकर चलना है. डिंपल ने विशेषकर मैनपुरी की माताओं, बहनों को धन्यवाद अदा किया जिन्होंने घरों से निकलकर वोट डाला. डिंपल ने कहा कि लोगों ने मुझे क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया है मैं उस मौके को ज़िम्मेदारी से निभाऊंगी। डिंपल ने कहा भाजपा ने परिवार में भ्रम पैदा करने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...