Milestone:ODI क्रिकेट को मिला सातवां दोहरा शतकवीर, ईशान चौथे भारतीय

स्पोर्ट्सMilestone:ODI क्रिकेट को मिला सातवां दोहरा शतकवीर, ईशान चौथे भारतीय

Date:

ODI मैचों में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में आज सातवां नाम उस समय जुड़ गया जब बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत के ईशान किशन ने 10 छक्कों और 24 चौकों की मदद से 131 गेंदों में 210 रनों की धुआंधार पारी खेली। ईशान किशन अब भारत के चौथे ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने यह कारनामा अंजाम दिया है. इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और हिट मैन रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने इस कारनामे को तीन बार दोहराया है.इसके अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूज़ीलैण्ड के मार्टम गुप्टिल और पाकिस्तान के फखर ज़मान का नाम भी इस सूची में शामिल है.

131 गेंदों पर बनाये 210 रन

दोहरा शतक जड़ने के कुछ ही देर बाद ही ईशान किशन आउट हो गए, उनकी पारी 210 के स्कोर पर खत्म हुई.एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए वह किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं. ईशान किशन का शतक 86 बॉल में आया था लेकिन शतक पूरा करने के बाद तो वो भूखे शेर की तरह बांग्लादेश के गेंदबाज़ों पर टूट से पड़े और अपने अगले 110 रन बनाने के लिए सिर्फ 45 गेंदों की मदद ली. ईशान को इस मैच में मौका नहीं मिलता अगर कप्तान रोहित शर्मा चोटिल न होते। उनका चोटिल होना ईशान के लिए एक तरह से वरदान साबित हुआ और उन्होंने वो कारनामा कर डाला जो अबतक सिर्फ 6 बल्लेबाज़ों ने आठ बार अंजाम दिया था.

कोहली के साथ निभाई विराट साझेदारी

यही नहीं , ईशान किशन ने दोहरे शतक के साथ ही कोहली के साथ 290 रनों की विराट साझेदारी भी निभाई . विराट ने भी आज 91 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए यह चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है वहीँ रनों के हिसाब से यह भारत की किसी भी विकेट के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी है. बता दें कि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट पर 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. बांग्लादेश के लिए तसकीन, इबादत और साकिब ने दो दो विकेट हासिल किये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related