Haridwar Police के चहेते ‘राजा’ ने तोड़ा सबका दिल

उत्तराखंडHaridwar Police के चहेते 'राजा' ने तोड़ा सबका दिल

Date:

हरिद्वार- हरिद्वार पुलिस (Haridwar Police) के चहेते राजा का जाना किसी झटके से कम नहीं था. पुलिस विभाग में 20 वर्ष से अधिक की सेवा करने वाले राजा को हरिद्वार एसएसपी और अन्य अधिकारियों द्वारा सलामी देकर विदा किया गया. दरअसल हम बात कर रहे हैं पुलिस महकमे के चहेते घोड़े राजा की. राजा पुलिस विभाग के घुड़सवार पुलिस में शामिल एक घोड़ा था. उसका लंबी बीमारी के बाद 24 वर्ष की आयु में निधन हो गया, राजा को घुड़सवार पुलिस लाइन बैरागी कैम्प में अंतिम समारोह में विदाई दी गयी.

राजा

राजा ने वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त किया और उसके बाद राजा पुलिस विभाग का अंग बना. राजा नेे 20 वर्ष 5 माह तक पुलिस विभाग की सेवा की. इस दौरान हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले और अर्द्धकुंभ मेले में भी पुलिस का अभिन्न अंग रहा. राजा ने दो महाकुंभ, दो अर्ध कुंभ के साथ ही यहां लगने वाले विभिन्न मेले और स्नान पर्वो पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने में अहम योगदान दिया है. अपनी बेहतरीन सेवा प्रदान की , राजा ने हरिद्वार के अलावा देहरादून में भी अपनी सेवा दी. लंबी बीमारी के चलते जब राजा का निधन हुआ उस समय की उम्र 24 वर्ष थी.

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि उसकी उम्र 24 साल हो गई थी और उसके पैर में प्रॉब्लम थी. काफी समय से बीमार चल रहा था. उसने 20 साल से ज्यादा पुलिस की सेवा की है बड़े-बड़े आयोजन और कुंभ अर्द्ध कुंभ हो परेड हो सभी में भागीदारी रही है. चूंकि हमारे पुलिस बल में जैसे हमारा फोर्स है जैसे स्वान दल के हो या घुड़सवार पुलिस के है यह सभी पुलिस के एक महत्वपूर्ण अंग होते हैं और इनको हम उसी तरह से सम्मान देते हैं जैसे कि हमारा पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान या अन्य किसी कारणों से उसकी मृत्यु होती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related