Omicron Meerut : मेरठ में ओमिक्राॅन (Omicron)ने दी दस्तक, महिला में संक्रमण की पुष्टि

मेरठ रीजनOmicron Meerut : मेरठ में ओमिक्राॅन (Omicron)ने दी दस्तक, महिला में संक्रमण...

Date:


Omicron Meerut : मेरठ में ओमिक्राॅन (Omicron)ने दी दस्तक, महिला में संक्रमण की पुष्टि

  • ओमिक्राॅन (Omicron) के खतरे से स्वास्थ विभाग में हड़कंप

मेरठ। कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्राॅन (Omicron) ने मेरठ में दस्तक दे दी है। अफ्रीकन देश मलावी से आई महिला में ओमिक्राॅन (Omicron) संक्रमित होने की पुष्टि होने से स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ गयी हैं। वहीं कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को मेरठ में 15 कोरोना मरीज मिले हैं।

Read also: जीतेगा कोरोना, हारेगा इंडिया…, खेला होबै

दक्षिण पूर्वी अफ्रीका के देश मलावी से आई महिला में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्राॅन (Omicron) का संक्रमण मिला है। बीते ब 12 दिसंबर को शास्त्रीनगर आईं महिला में 50 वर्षीय में बीते 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। यह महिला होम आइसोलेशन में थी और इसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था। गुरुवार रात को आई रिपोर्ट में महिला के ओमिक्राॅन (Omicron) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सर्विलांस अधिकारी डाॅ.अशोक तलियान ने बताया कि ओमिक्राॅन (Omicron) की पुष्टि होने पर महिला के परिवार और संपर्क वाले 12 लोगों के सैंपल एक बार फिर से जांच के लिये भेजे जायेंगे। हालांकि महिला का होम आईसोलेशन पूरा हो चुका है और वह और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग स्वस्थ बताये जा रहे हैं।

वहीं गुरुवार को कोरोना संक्रमित 15 नये मरीज मिले हैं। इनमें सिंगापुर से नंगला बट्टू आई 28 साल की महिला सहित नौ पुरुष और छह महिलाएं शामिल है। वहीं नये मिले कोरोना मरीजों में से छह संक्रमित एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। अब मेरठ में कोरोना के कुल सक्रिय केस 46 हो गये हैं। इनमें से 43 मरीज तो पिछले पांच दिनों में मिले हैं। फिलहार 42 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और चार मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

Read also: 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी कोरोना वैक्सीन

मेरठ में ओमिक्राॅन (Omicron) का पहला मरीज मिलने के बाद स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ गयी है। अपने स्तर पर स्वास्थ विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ संक्रमण बढ़ने पर हालात से निपटने की तैयारी कर रहा है। मेरठ प्रशासन की ओर से भी लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने और बार-बार हाथ धोने के लिये प्रेरित कर रहा है। ओमीक्राॅन (Omicron) का पहला मरीज मिलने के बाद मेरठ में सख्ती बढ़ाई जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related