चीन के बाजार से हट रही ये कंपनी, जानें क्या है वजह
क्रेडिट रेटिंग फर्म की अमेरिकी कंपनी मूडीज कॉर्प ने चीन से हटने का फैसला किया है, जहाँ वह अब अपने सभी परामर्श व्यवसाय को बंद कर देगी। खबर यह भी है कि वह इसी दौरान कर्मचारियों की छुट्टी भी करेगी, जहाँ वह कई स्थानों में यूनिट से जुड़े लोगों की छुट्टी करेगी। वहीं इस बड़े फैसले की वजह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ सकी है, वहीं मूडीज ने चीन में एनालिटिक्स का कारोबार इस हफ्ते से बंद कर दिया था।
दूसरी ओर मूडीज के इस फैसले का असर बीजिंग, शंघाई और शेन्ज़ेन के 100 से अधिक कर्मचारियों के ऊपर पड़ा है, जहाँ अब वह थोड़े दिनों के लिये खाली बैठ सकते हैं। वहीं यूरोपियन यूनियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स की रिपोर्ट की बात मानें तो मूडीज के चीन से पीछे हटने की वजह वहाँ की शून्य कोविड नीति और लॉकडाउन के कारण लगाई गयी अधिक सख्ती है।
दूसरी ओर मूडीज चीन से हटकर अपने दफ्तरों को दूसरे देशों में शिफ्ट करने की योजना पर काम कर रही है, जिससे चीन में बड़ा असर देखने को मिल सकता है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार चीन की विश्वसनीयता धीरे-धीरे अब कम हो रही है, क्योंकि चीन अब कम कुशल और कम अनुमानित हो गया है। ऐसे में बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने वहाँ से अब हटना ही उचित समझा है, साथ ही 50 फीसद पश्चिमी फर्मों का यह भी मानना है कि चीन में व्यापार 2021 के सापेक्ष अधिक राजनीतिक हो गया है।

