Meerut Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या,शव सड़क किनारे फेंका

मेरठ रीजनMeerut Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या,शव सड़क किनारे फेंका

Date:

मेरठ। जिले के थाना भावनपुर इलाके के सियाल पुल के पास एक युवक का गोली लगा शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। युवक का शव सड़क के किनारे पड़े मिलने की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और उसकी शिनाख्त में जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त जन सूचना केंद्र चलाने वाले युवक के रूप में की। जो कि थाना नौचंदी क्षेत्र के करीम नगर का रहने वाला था।

Read also: America: अमेरिका में फिर से हुई गोलीबारी, स्कूल के बाहर 3 लोगों को गोली मारी

बताया जाता है कि युवक का नाम दीन मोहम्मद है। जोकि करीम नगर में किराए के मकान में रहता था। दीन मोहम्मद करीम नगर के अपने मकान से खाना लेकर गांव छिलोरा जा रहा था। मृतकदीन मोहम्मद मूल रूप से छिलोरा गांव का ही रहने वाला था। वह करीमनगर में जन सूचना केंद्र का संचालन करता था।

देर रात दीन मोहम्मद अपने परिवार के लिए करीमनगर से खाना लेकर छिलोरा गांव जा रहा था। थाना भावनपुर के सियाल पुल के नजदीक ही किसी ने दीन मोहम्मद की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने दीन मोहम्मद की हत्या कर उसके शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और फिर फरार हो गए।

Read also: Breaking News Today: पत्नी से फोन पर बात करते हुए हेडकास्टेबल ने खुद को गोली मारी,हालात गंभीर

आज सुबह मंगलवार को लोगों ने सड़क के किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से एक खाली कारतूस मिला है। जबकि मृतक मोहम्मद के पेट में दो गोली के निशान हैं। सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजनों को जानकारी दी जा चुकी है। परिजनों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह को तलाश जा रहा है। हत्यारोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related