G7 Summit: पीएम मोदी से गर्मजोशी से मिले बाइडन तो जर्मनी चांसलर ने की साझेदारी की बात

इंटरनेशनलG7 Summit: पीएम मोदी से गर्मजोशी से मिले बाइडन तो जर्मनी चांसलर ने...

Date:

नई दिल्ली। जर्मनी में इस समय जी—7 शिखर सम्मेलन चल रहा है। जी—7 शिखर सम्मलेन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 सम्मेलन स्थल पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अलावा फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज,कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, यूरोपीय संघ आयोग की प्रेसीडेंट उर्सुला वान डेर लेयन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जर्मनी में हैं।

Read also: यूक्रेन, यूरोपीय संघ के नेताओं ने कीव के लिए और सहायता पर चर्चा की

राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर चले गए और पीछे से आकर प्रधानमंत्री मोदी के कंधे पर थपकी दी। पीएम मोदी ने जैसे ही मुड़कर देखा तो बाइडन ने उनका अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया और फिर मुस्कुराते हुए अपनेपन के साथ देर तक बातचीत की। मित्रता के ये भाव देखकर पीएम जस्टिन टूड्रो चौंक गए।  बाइडन के अलावा मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों,कनाडा के पीएम टूड्रो से घनिष्ठता से बातचीत की। पीएम मोदी ने इन सभी नेताओं के साथ ग्रुप फोटो के साथ एक कैप्शन ट्वीट किया। जिसमें लिखा कि विश्व नेताओं के साथ जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन। मई में जापान में क्वाड शिखर सम्मेलन में मुलाकात के बाद पीएम मोदी और बाइडन के बीच पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों और वैश्विक हितों के लिए द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने आपसी रणनीतिक साझेदारी पर भी अपनी सहमति जताई है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि शोल्ज के साथ अच्छी मुलाकात। जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान गर्मजोशी और उनकी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ चाय पर मुलाकात की। इस दौरान देश के नेताओं ने विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक विषयों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी और मैक्रों ने सामूहिक फोटो खिंचने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। 

Read also: America Train Accident: अमेरिका में भीषण ट्रेन हादसा,12 की मौत 40 घायल

पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश के अलावा खाद्य सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स,रक्षा,  जैसे क्षेत्रों में सहयोग का वादा किया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय आयोग की प्रेसीडेंट उर्सुला वान डेर लेयेन से भी मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और जलवायु में भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग की समीक्षा पर चर्चा की। इसके अलावा पीएम मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से भी मिले।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related