Chaudhary Charan Singh: मेरठ में जाट समाज ने की पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

मेरठ रीजनChaudhary Charan Singh: मेरठ में जाट समाज ने की पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी...

Date:

मेरठ। आज के दिन ही देश के किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह ने 1979 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। जाट समाज ने इस दिन को एक यादगार के रूप में मनाया और किसान मसीहा के रूप में प्रसिद्ध हुए पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। जिसमें जाट महासंघ ने ​दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखे पत्र में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने लिखा है कि जाट समाज के सभी प्रबुद्ध जनों की सहमति से महान कृषि अर्थशास्त्री किसानों और वंचितों के अग्रदूत महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारतरत्न की माँग करते हैं।

Read also: “राष्ट्रपत्नी” विवाद में मायावती की एंट्री

भारतरत्न देश की विभिन्न विभूतियों को दिया गया हैं। चौ चरण सिंह का योगदान देश की आज़ादी और स्वतंत्रता के पश्चात किसानों के हक के लिए सदैव याद किया जाएगा। जाट समाज ने  कहा कि हम देश के दोनों सदनों के सभी सम्मानित सांसदों से भेंट कर पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह के लिए के भारतरत्न की माँग पर समर्थन जुटाएँगे।  जब तक जाट समाज की इस मांग पर सरकार का सकारात्मक रुख नहीं आता यह मुहिम थमेगी नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...