बागपत पहुंचे सीएम योगी ने कहा,’आक्सीजन में प्रदेश हुआ आत्मनिर्भर,तीसरी लहर पर पाया काबू

उत्तर प्रदेशबागपत पहुंचे सीएम योगी ने कहा,’आक्सीजन में प्रदेश हुआ आत्मनिर्भर,तीसरी लहर पर...

Date:


बागपत पहुंचे सीएम योगी ने कहा,’आक्सीजन में प्रदेश हुआ आत्मनिर्भर,तीसरी लहर पर पाया काबू

बागपत। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत जिले में पहुंचे । इस दौरान उन्होंने वहां पर पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को लेकर की गई तैयारियों को भी उन्होंने परखा। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में ही पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण इस सदी की सबसे बड़ी महामारी साबित हुई है। सीएम योगी ने कहा कि इस महामारी पर आज देश के साथ ही प्रदेश में भी काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण प्रबंधन में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में आगे रहा है। सीएम योगी ने कहा कि जिन कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों ने तरह—तरह की बातें की थी वहीं कोरोना वैक्सीन आज तीसरी लहर को रोकने में काफी हद तक कारगर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बागपत के साथ ही उप्र में भी सर्वाधिक वैक्सीनेशन किया गया है।

Read also: यूपी चुनाव : योगी आदित्यनाथ ने की मुख्यमंत्री के बंगले की बात तो मायावती ने गोरखपुर के मठ की दिलाई याद

पहली और तीसरी लहर पर नियंत्रण दूसरी लहर में आई परेशानी :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ​कि कोरोना की पहली और तीसरी लहर में इतनी परेशानी नहीं आई जितनी दूसरी लहर में आई। दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी के चलते दिक्कतें आई। लेकिन उससे भी सीख मिली और पूरे प्रदेशभर में नए 551 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए। उन्होंने बताया कि आज आक्सीजन के मामले में उप्र पूरी तरह से आत्मनिर्भर है। कोरोना की दूसरी लहर से मिली सीख तीसरी लहर को काबू करने में काफी काम आई। तीसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। बता दे कि जिले में अब सिर्फ तीन कोरोना मरीज भर्ती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related