यूपी चुनावी दंगल 2022: मेरठ कैंट में गठबंधन को तगड़ा झटका, पहुंच सकती हैं तीसरे स्थान से भी नीचे

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: मेरठ कैंट में गठबंधन को तगड़ा झटका, पहुंच...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: मेरठ कैंट में गठबंधन को तगड़ा झटका, पहुंच सकती हैं तीसरे स्थान से भी नीचे

  • भाजपा नेता अमित अग्रवाल को जनता का मिल रहा है पूर्ण समर्थन
  • आखिर कैसा रहेगा इस बार का चुनावी समीकरण

ब्यूरो रिपोर्ट बिजनेस बाइट्स

यूपी चुनावी दंगल 2022 – विधानसभा चुनाव को लेकर मेरठ जनपद में स्थिति रोमांचक होती जा रही है। जहां एक ओर प्रत्येक प्रत्याशी खुद को जीता हुआ दिखाने की कोशिश कर रहा है तो वही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और दो बार के विधायक रहे अमित अग्रवाल इस वक्त सभी प्रत्याशियों से आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अमित अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी एवं संघ के नेताओं की बदौलत मेरठ कैंट में अपना दावा ठोका था और पार्टी के प्रमुखों ने उन पर विश्वास जताते हुए उन को चुनावी मैदान में उतारा है। अमित अग्रवाल न सिर्फ राजनीति के मझे हुए खिलाड़ी हैं बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वियों से इतर जमीनी लेवल पर भी अच्छी भूमिका निभाते हैं।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: 20 साल में पहली बार चुनावी अखाड़े से बाहर है ये दिग्गज नेता,अब कांग्रेस करेगी ऐसे इस्तेमाल

गठबंधन की प्रत्याशी रहेंगी पीछे

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन के प्रत्याशी मनीषा अहलावत भी चुनावी मैदान में हैं। अभी तक जनता में उनकी पहचान पूर्व विधायक की पुत्री होने के नाते हैं। उनकी अपनी कोई छवि ना होने के कारण क्षेत्र में लोगों का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। आपको बता दें कि गठबंधन की वजह से कैंट में पूर्व में प्रत्याशी रहे परविंदर सिंह ईशू को निराशा हाथ लगी है जबकि मनीषा अहलावत से कई गुना बेहतर प्रत्याशी परविंदर सिंह ईशू हो सकते थे ।

अवनीश काजला देंगे टक्कर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कैंट से ही अवनीश काजला को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है और यहां से चुनाव लड़ते हुए अवनीश काजला भारतीय जनता के पार्टी के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अवनीश काजला विद्यार्थी राजनीति से निकलकर कांग्रेस की मुख्य धारा में आए हैं इसलिए उन्हे भी जमीनी राजनीति के सभी दांव पेच पता है।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022 – मेरठ कैंट: ‘भाजपा की छपरौली’ को भेदना विपक्ष के लिए बना टेढ़ी खीर

कुल मिलाकर देखा जाए तो पता चलता है कि मेरठ कैंट विधानसभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी का दबदबा देखने को मिल रहा है, आम जनता का मत है कि अमित अग्रवाल अब जो मेहनत कर रहे हैं वह अपने वोटों की प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं जबकि उनकी जीत तो पहले ही सुनिश्चित हो चुकी है। ऐसे में गठबंधन की प्रत्याशी मनीषा अहलावत तीसरे या फिर चौथे स्थान पर जा सकती हैं और यहां से हर बार की तरह इस बार भी गठबंधन को निराशा हाथ लगेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...