उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर घटी, रिकवरी रेट बढ़ा

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर घटी, रिकवरी रेट बढ़ा

Date:

263 नए कोरोना मरीज मिले, 7 संक्रमितों की हुई मौत
रिकवरी रेट 92. 26 और संक्रमण की दर 5.07 प्रतिशत हुई

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार शनिवार को काबू में रही। वहीं कोरोना संक्रमण की दर घट जाने और रिकवरी रेट बढ़ जाने से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। अगर इसी प्रकार संक्रमण घटता रहा तो जल्द ही हालात कंट्रोल में आने की संभावना जागी है। वहीं देहरादून में भी आज संक्रमण धीमा रहा और 73 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 263 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 91544 हो गई है। वहीं आज 7 मरीजों की मौत को मिलाकर कुल 1522 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 73, नैनीताल में 65, हरिद्वार में 27, यूएस नगर में 23 पिथौरागढ़ में 14, पौड़ी में 13, उत्तरकाशी जिले में 11, चमोली में 9, टिहरी में 9, बागेश्वर में 6, रुद्रप्रयाग में 5, चम्पावत में 4, अल्मोड़ा में 4 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

राहत की बात यह है कि शनिवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये जाने वाले 463 मरीजों को मिलाकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 84461 हो गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 92. 26 प्रतिशत और संक्रमण की दर 5.07 प्रतिशत रह गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...