कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश का बयान वैज्ञानिकों का अपमान है: भाजपा

उत्तर प्रदेशकोरोना वैक्सीन पर अखिलेश का बयान वैज्ञानिकों का अपमान है: भाजपा

Date:


कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश का बयान वैज्ञानिकों का अपमान है: भाजपा

नई दिल्ली: देश में कोरोना टीकाकरण पर राजनीति शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा नेता और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने इसे वैज्ञानिकों का अपमान बताते हुए माफी मांगने को कहा है.

माफ़ी मांगे अखिलेश
मौर्या ने कहा, “अखिलेश यादव को टीका पर भरोसा नहीं है और यह देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है, उन्हें तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश यादव जी को टीके पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को उनपर पर भरोसा नहीं है.’

क्या कहा था अखिलेश ने
ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कोरोना वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बताया। उन्होंने कहा, “मैं तो नहीं लगवाऊंगा अभी टीका, मैंने अपनी बात कह दी। वह भी भाजपा लगायेगी, उसका भरोसा करूं मैं। अरे जाओ भई, अपनी सरकार आयेगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगेगी।”

अनुराग ठाकुर ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
सपा प्रमुख के इस ऐलान को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव का यह कथन कि वे ‘टीके नहीं लगवाएंगे क्योंकि यह भाजपा का टीका है’ बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कोरोना वैक्सीन को एक राजनीतिक दल के साथ जोड़ने से अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है। यह दिखाता है कि अखिलेश यादव राजनीति से ऊपर नहीं सोच सकते हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...