राम मंदिर निर्माणः फक्कड़ बाबा ने एक करोड़ रुपये दिये दान

उत्तराखंडराम मंदिर निर्माणः फक्कड़ बाबा ने एक करोड़ रुपये दिये दान

Date:

50 साल से भी अधिक समय से गुफा में रहने वाले फक्कड़ बाबा के दान से अचंभित हैं लोग

देहरादून। कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 50 साल से गुफा में रहने वाले फक्कड़ बाबा के पास एक करोड़ रुपया हो सकता है। जब बाबा एक करोड़ का चेक लेकर बैंक पहुंचे तो अधिकारी भी सकते में आ गये। संदेह होने पर उन्होंने अकाउंट चेक किया तो फक्कड़ बाबा के खाते में यह राशि मौजूद थी। बैंक अधिकारियों की सूचना पर आरएसएस के पदाधिकारियों ने ब्रांच पहुंच कर फक्कड़ बाबा के चेक को राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करवाया।

ऋषिकेश में लगभग 50 साल से गुफा में रहने वाले साधु स्वामी शंकर दास उर्फ फक्कड़ बाबा द्वारा अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि दान दिये जाने की खबर फैलने के बाद लोग अचंभे में हैं। एक ओर जहां लोग इस बात पर आश्चर्यचकित हैं कि बाबा के खाते में एक करोड़ रूपया था वहीं लोग उनके द्वारा इतनी बड़ी राशि राम मंदिर निर्माण के लिये दिये जाने पर सराहना भी कर रहे हैैं।

दान की सूचना पर मिलने पहुंचे पत्रकारों से स्वामी शंकर दास ने कहा, मैं करीब 50 साल से भी अधिक समय से गुफा में रह रहा हूँ। जब मुझे विश्व हिंदू परिषद के अभियान के बारे में पता चला तो मैंने सोचा कि क्यों न उस कार्य के लिए दान किया जाए, जिसका सपना मैं जीवनभर देखता रहा हूं। फक्कड़ बाबा इतनी बड़ी राशि को गुप्त दान के रूप में देना चाहते थे। मगर आरएसएस पदाधिकारियों के समझाये जाने के बाद वह ये सोचकर राशि का खुलासा करने के लिए सहमत हुए कि दान की राशि दूसरों को प्रेरित करेगी।

उत्तराखंड में वीएचपी की ओर से राम मंदिर समर्पण निधि अभियान के लिए नियुक्त प्रभारी रणदीप पोखरिया ने स्वामी शंकर दास उर्फ फक्कड़ बाबा द्वारा जीवन की सारी जमा पूंजी अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण के लिए दान में दिये जाने को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...